Gold Rate Today:सोना हुआ महंगा, जानें 26 जून को 10 अलग-अलग शहरों में क्या रही कीमतें

Published : Jun 26, 2023, 05:51 PM ISTUpdated : Jun 27, 2023, 06:26 PM IST
gold price today 26th june 2023

सार

हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार को सोने के भाव में हल्की तेजी रही। 26 जून, 2023 को भारतीय सराफा बाजार में 24 कैरेट वाले साने की कीमत 58,544 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में क्या रहे सोने के दाम।

Gold Rate Today 26th june 2023: हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार को सोने के भाव में हल्की तेजी रही। 26 जून, 2023 को भारतीय सराफा बाजार में 24 कैरेट वाले साने की कीमत 58,544 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। इससे पहले शुक्रवार की शाम को सोना 58,395 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में क्या रहे सोने के दाम।

10 प्रमुख शहरों में क्या रहे Gold के Rate

कानपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 58,660 रुपए प्रति 10 ग्राम

अमृतसर 24 कैरेट सोने का दाम - 58,120 रुपए प्रति 10 ग्राम

चंडीगढ़ 24 कैरेट सोने का दाम - 60,370 रुपए प्रति 10 ग्राम

गुरुग्राम 24 कैरेट सोने का दाम - 58,120 रुपए प्रति 10 ग्राम

लुधियाना 24 कैरेट सोने का दाम - 58,120 रुपए प्रति 10 ग्राम

जयपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 58,840 रुपए प्रति 10 ग्राम

लखनऊ 24 कैरेट सोने का दाम - 58,430 रुपए प्रति 10 ग्राम

मेरठ 24 कैरेट सोने का दाम - 58,120 रुपए प्रति 10 ग्राम

नई दिल्ली 24 कैरेट सोने का दाम - 60,660 रुपए प्रति 10 ग्राम

देहरादून 24 कैरेट गोल्ड का दाम - 58,950 रुपए प्रति 10 ग्राम

59 हजार के नीचे चल रहा Gold

पिछले कुछ समय से लगातार सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। यही वजह है कि सोना 59 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के नीचे चल रहा है। सोने में गिरावट की वैसे तो कई वजहें हैं, लेकिन अमेरिका में कर्ज की लिमिट बढ़ाने को लेकर बिल लाए जाने की खबर का असर सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। इसके अलावा अमेरिकी फेड द्वारा महंगाई को कंट्रोल करने के लिए उठाए जाने वाले सख्त कदमों की आहट से भी सोने की कीमतों पर एक तरह से प्रेशर देखा जा रहा है।

क्या इस साल के आखिर तक 64 हजार तक पहुंच पाएगा Gold

एक्सपर्ट्स का मानना है कि 2023 के अंत तक सोने की कीमतों में एक बार फिर तेज लौटेगी। दिसंबर, 2023 तक सोना 64 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के लेवल तक पहुंच सकता है। ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है क्योंकि भारत में शादी-ब्याह का सीजन होने के साथ ही फेस्टिवल डिमांड के होने से सोने की खरीदारी बढ़ सकती है।

नोट : सोने की इन कीमतों पर GST और मेकिंग चार्जेस नहीं लगाए गए हैं। संभव है कि आपके शहर में ये सोना-चांदी इस रेट से 500 से 1500 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा या सस्ता बिक रहा हो।

ये भी देखें : 

Gold Rate: नहीं थम रही सोने में गिरावट, जानें 22 जून को 10 अलग-अलग शहरों में क्या रहे भाव

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?