PAN से Aadhaar लिंक कराने के लिए चंद दिन बाकी, इन 10 स्टेप्स से घर बैठे लिंक करें पैन-आधार

आधार कार्ड को पैन से लिंक करने की डेडलाइन 30 जून, 2023 है। यानी अब पैन को आधार से लिंक कराने के लिए सिर्फ चंद दिन बचे हैं। अगर आपने भी अभी तक ये काम नहीं किया है तो कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो कर घर बैठे पैन-आधार लिंक करा सकते हैं। 

Ganesh Mishra | Published : Jun 26, 2023 9:23 AM IST / Updated: Jun 26 2023, 03:02 PM IST

PAN-Aadhaar Link Process: आधार कार्ड को पैन से लिंक करने की डेडलाइन 30 जून, 2023 है। पहले यह 31 मार्च तक थी, लेकिन बाद में इसे तीन महीने और बढ़ा दिया गया था। यानी अब पैन को आधार से लिंक कराने के लिए सिर्फ चंद दिन बचे हैं। ऐसे में अगर आपने भी PAN-AADHAAR लिंक नहीं कराया है, तो फौरन इस काम को पूरा कर लें, वरना कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इन 10 स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से पैन-आधार को लिंक (PAN-Aadhaar Link) किया जा सकता है।

PAN-Aadhaar Link है या नहीं, ऐसे चेंक करें

Step 1- इनकम टैक्स की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ पर जाएं।

Step 2- अब होमपेज पर बाएं तरफ आपको Quick Links का ऑप्शन मिलेगा। इसमें सेकेंड ऑप्शन पर लिखे Link Aadhaar Status पर क्लिक करें।

Step 3- अब एक नई विंडो खुलेगी। यहां आपको अपना PAN और आधार नंबर भरना है। इसके बाद दाईं तरफ View Link Aadhaar Status दिखेगा। इस पर क्लिक करते ही आपको पता चल जाएगा कि आपका पैन-आधार लिंक है या नहीं।

Step 4- अगर आपका आधार-पैन से लिंक नहीं है तो आपको 30 जून से पहले 1000 रुपए की पेनल्टी के साथ इसे तत्काल लिंक कराना पड़ेगा।

ऑनलाइन ऐसे लिंक करें PAN-AAdhaar

Step 1- सबसे पहले इनकम टैक्स की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ पर जाएं।

Step 2- इसके बाद लेफ्ट हैंड साइड में Quick Links का ऑप्शन दिखेगा। इसमें तीसरे ऑप्शन Link Aadhaar पर क्लिक करें।

Step 3- इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा। इसमें आप नीचे की तरफ स्क्रॉल करते हुए पैन नंबर और आधार नंबर दर्ज कर, Validate पर क्लिक करें।

Step 4- इसके बाद आपको पेमेंट के लिए पूछेगा। इसमें आपको नीचे Continue to Pay E-Pay Tax मिलेगा। इस पर क्लिक करें।

Step 5- क्लिक करने के बाद E–Pay Tax नाम से पेज खुल जाएगा। इसमें PAN/Tan तथा Confirm PAN/Tan नंबर के साथ ही मोबाइल नंबर सबमिट कर Continue वाले बटन पर क्लिक करें।

Step 6- इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल पर 6 अंकों का OTP आएगा। इसे भरके Continue पर क्लिक करें।

Step 7- अब मोबाइल ओटीपी वेरिफिकेशन से संबंधित पेज खुलेगा। नीचे Continue बटन पर क्लिक करें।

Step 8- फिर आपके सामने एक डैशबोर्ड खुलेगा। इसमें 3 बटन डायलॉग बॉक्स के रूप में दिखेंगे। इसमें आपको Income Tax वाले मिनी डायलॉग बॉक्स में स्थित Proceed बटन पर क्लिक करना है।

Step 9- क्लिक करते ही एक और पेज खुलेगा। इसमें आपको वर्ष के साथ-साथ पेमेंट का टाइप सिलेक्ट कर Continue बटन पर क्लिक करना है। अब आपके सामने पेमेंट से जुड़ी जानकारी आएगी। आप अपनी फीस चुनकर Continue पर क्लिक करें।

Step 10- क्लिक करते ही आपके सामने पेमेंट गेटवे से जुड़ी जानकारी जाएगी। अब आपको अपना बैंक सिलेक्ट कर पेमेंट मोड चुनने के बाद Pay Now पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको पेमेंट से जुड़े ऑप्शन मिलेंगे। इनमें से किसी एक को सिलेक्ट कर 1000 रुपए भरना होगा। पेमेंट करने के बाद एक पेज खुलेगा जिसमें रिसिप्ट बटन पर क्लिक कर आप उसे डाउनलोड कर सकते हैं।

ये भी देखें : 

PAN-Aadhaar लिंक कराने के साथ ही जून में निपटा लें ये 5 काम, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने

Read more Articles on
Share this article
click me!