
Gold Rate Today: सोने के रेट में शुक्रवार को भी गिरावट आई। 26 मई, 2023 को बुलियन मार्केट में 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने का भाव 60,052 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। इससे पहले गुरुवार 25 मई की शाम को 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने के दाम 60,361 रुपए प्रति 10 ग्राम था। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में क्या रही सोने की कीमत।
10 प्रमुख शहरों में क्या रहे Gold के Rate
कानपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 60,100 रुपए प्रति 10 ग्राम
अमृतसर 24 कैरेट सोने का दाम - 60,920 रुपए प्रति 10 ग्राम
चंडीगढ़ 24 कैरेट सोने का दाम - 61,290 रुपए प्रति 10 ग्राम
गुरुग्राम 24 कैरेट सोने का दाम - 59,590 रुपए प्रति 10 ग्राम
लुधियाना 24 कैरेट सोने का दाम - 59,640 रुपए प्रति 10 ग्राम
जयपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 60,230 रुपए प्रति 10 ग्राम
लखनऊ 24 कैरेट सोने का दाम - 60,070 रुपए प्रति 10 ग्राम
मेरठ 24 कैरेट सोने का दाम - 59,590 रुपए प्रति 10 ग्राम
नई दिल्ली 24 कैरेट सोने का दाम - 61,030 रुपए प्रति 10 ग्राम
देहरादून 24 कैरेट गोल्ड का दाम - 60,010 रुपए प्रति 10 ग्राम
आखिर क्यों आ रही सोने में गिरावट
पिछले कुछ दिनों से सोने के भाव में लगातार गिरावट देखी जा रही है। सोने के दाम लंबे समय से 61 हजार रुपए के नीचे बने हुए हैं। इसकी एक वजह अमेरिकी फेड अफसरों द्वारा महंगाई को रोकने के लिए और ज्यादा एक्शन लेने की पैरवी करना भी है। अगर महंगाई पर काबू पाने के लिए फेड ज्यादा सख्ती दिखाता है तो आने वाले समय में सोने में और गिरावट आ सकती है। इसके अलावा अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड और डॉलर इंडेक्स में मजबूती के चलते भी कॉमेक्स पर सोने की कीमतों पर प्रेशर दिख रहा है।
इस साल 64 हजार के लेवल को छू सकता है Gold
एक्सपर्ट्स की मानें तो 2023 के आखिर तक सोने के भाव तेजी देखने को मिल सकती है। इस साल के आखिर तक सोना 64 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पहुंच सकता है। इसकी एक वजह भारत में शादियों के सीजन की शुरुआत के साथ गोल्ड ज्वैलरी में आने वाली डिमांड है।
शहरों में अलग-अलग क्यों होते हैं Gold के भाव
सोने की कीमतें हर एक शहर में अलग-अलग होती हैं। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन ( IBJA) की तरफ से जारी कीमतों में अलग-अलग शुद्धता वाले सोने के दाम की डिटेल्स होती है। ये कीमतें टैक्स और मेकिंग चार्ज जोड़ने से पहले की हैं। हालांकि, इसमें GST चार्ज शामिल नहीं किया जाता। वहीं, ज्वैलरी खरीदते वक्त Gold के रेट में टैक्स को भी शामिल किया जाता है, जिसके चलते भाव अधिक होते हैं।
नोट : सोने की इन कीमतों पर GST और मेकिंग चार्जेस नहीं लगाए गए हैं। संभव है कि आपके शहर में ये सोना-चांदी इस रेट से 500 से 1500 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा या सस्ता बिक रहा हो।
ये भी देखें :
Gold Price: सोने में आई गिरावट, जानें 25 मई 2023 को 10 अलग-अलग शहरों में क्या रहे गोल्ड के Rate
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News