बहू और पोते संग सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे मुकेश अंबानी, दादा की गोद में दिखे लाडले पृथ्वी

Published : May 26, 2023, 04:41 PM ISTUpdated : May 26, 2023, 04:55 PM IST
Ambani Family at Siddhivinayak

सार

एशिया के सबसे अमीर शख्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक (Mukesh Ambani) शुक्रवार 26 मई को अपनी फैमिली के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। इस दौरान बहू श्लोका मेहता, पोते पृथ्वी और दोनों बेटे आकाश और अनंत भी दिखे। 

Ambani Family at Siddhivinayak: एशिया के सबसे अमीर शख्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक (Mukesh Ambani) शुक्रवार 26 मई को अपनी फैमिली के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। इस दौरान मुकेश अंबानी के अलावा उनकी बहू श्लोका मेहता, पोता पृथ्वी अंबानी, बेटे आकाश और अनंत अंबानी भी नजर आए। सभी ने पूजा-अर्चना कर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया।

दादा मुकेश अंबानी की गोद में दिखे पृथ्वी

आकाश-श्लोका के बेटे पृथ्वी अंबानी इस दौरान दादा मुकेश अंबानी की गोद में नजर आए। पुजारी ने जैसे ही पृथ्वी को तिलक लगाने की कोशिश की तो उन्होंने अपना सिर घुमा लिया। इस दौरान पृथ्वी थोड़े नाराज दिखे। बाद में पुजारी ने बप्पा को चढ़े लाल वस्त्र मुकेश अंबानी और उनके पोते पृथ्वी को ओढ़ाए। साथ ही पीले रंग के वस्त्र आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता को दिए।

मई महीने में दूसरी बार सिद्धिविनायक पहुंचे अंबानी
बता दें कि इससे पहले 10 मई को भी मुकेश अंबानी पोते पृथ्वी, बहू श्लोका और बेटे आकाश अंबानी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान पृथ्वी पापा आकाश अंबानी के कंधे पर चढ़े नजर आए थे। पृथ्वी बड़े गौर से मंदिर की खूबसूरती को निहारते दिखे थे। बता दें कि मुकेश अंबानी फरवरी, 2023 में महाशिवरात्रि के मौके पूरी फैमिली के साथ सोमनाथ पहुंचे थे। यहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक भी किया था। दिसंबर, 2022 में अंबानी परिवार राजस्थान के श्रीनाथजी मंदिर भी पहुंचा था। 

प्रेग्नेंट है मुकेश अंबानी की बहू श्लोका मेहता 

बता दें कि मुकेश अंबानी की बहू श्लोका मेहता दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। उनकी प्रेग्नेंसी का खुलासा नीता-मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) के उद्घाटन के अवसर पर तब हुआ था, जब श्लोका अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। बता दें कि आकाश-श्लोका अभी ढाई साल के बेटे पृथ्वी के पेरेंट्स हैं। पृथ्वी अंबानी का जन्म 10 दिसंबर 2020 को हुआ था। पृथ्वी के दूसरे बर्थडे पर अंबानी फैमिली ने मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में एक ग्रैंड पार्टी ऑर्गेनाइज की थी, जिसमें बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की थी।

ये भी देखें : 

नाती-पोतों को अनकंडीशनली प्यार देना ही मेरा काम, दादी-नानी के रोल पर नीता अंबानी ने खुलकर की बात

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Read more Articles on

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?