
Gold Rate Today 6th June 2023: हफ्ते के दूसरे दिन यानी मंगलवार को सोने के रेट में फिर तेजी देखी गई। 6 जून, 2023 को दिल्ली सराफा बाजार में 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने का भाव 60,003 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। इससे पहले 5 जून की शाम को 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने का भाव 59,601 रुपए प्रति 10 ग्राम था। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में क्या रही सोने की कीमत।
10 प्रमुख शहरों में क्या रहे सोने के Rate
कानपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 60,420 रुपए प्रति 10 ग्राम
अमृतसर 24 कैरेट सोने का दाम - 59,430 रुपए प्रति 10 ग्राम
चंडीगढ़ 24 कैरेट सोने का दाम - 62,110 रुपए प्रति 10 ग्राम
गुरुग्राम 24 कैरेट सोने का दाम - 59,430 रुपए प्रति 10 ग्राम
लुधियाना 24 कैरेट सोने का दाम - 59,430 रुपए प्रति 10 ग्राम
जयपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 60,360 रुपए प्रति 10 ग्राम
लखनऊ 24 कैरेट सोने का दाम - 60,200 रुपए प्रति 10 ग्राम
मेरठ 24 कैरेट सोने का दाम - 59,430 रुपए प्रति 10 ग्राम
नई दिल्ली 24 कैरेट सोने का दाम - 61,820 रुपए प्रति 10 ग्राम
देहरादून 24 कैरेट गोल्ड का दाम - 60,110 रुपए प्रति 10 ग्राम
अब भी 60 हजार के उपर चल रहा सोना
पिछले कुछ दिनों से सोने के भाव में लगातार दबाव देखा जा रहा था। हालांकि, मंगलवार को इसमें तेजी देखने को मिली। सोने में लंबे समय से जारी गिरावट की एक वजह अमेरिका में कर्ज की लिमिट बढ़ाने को लेकर जल्द ही बिल लाए जाने की आशंका भी है। इसके अलावा अमेरिकी फेड अधिकारियों द्वारा महंगाई पर काबू पाने के लिए उठाए जाने वाले सख्त कदमों की आहट भी सोने की कीमतों में उछाल को रोक रही है।
Gold के 64 हजार तक पहुंचने की उम्मीद
एक्सपर्ट्स की मानें तो 2023 के अंत तक Gold के रेट में दोबारा तेजी लौटेगी। साल के आखिर तक सोना 64 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पहुंच सकता है। भारत में शादियों का सीजन जारी रहने के साथ ही त्योहारों के चलते भी सोने की मांग में तेजी आएगी।
नोट : सोने की इन कीमतों पर GST और मेकिंग चार्जेस नहीं लगाए गए हैं। संभव है कि आपके शहर में ये सोना-चांदी इस रेट से 500 से 1500 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा या सस्ता बिक रहा हो।
ये भी देखें :
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News