
Gold Rate Today: हफ्ते के दूसरे दिन यानी मंगलवार को सोने के रेट में हल्की तेजी देखी गई। भारतीय सराफा बाजार में 11 जुलाई, 2023 को 999 शुद्धता वाला 24 कैरेट सोना 58,713 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले सोमवार की शाम को सोना 58,656 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में क्या रहे सोने के भाव।
10 प्रमुख शहरों में क्या रहे Gold के Rate
कानपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 58,870 रुपए प्रति 10 ग्राम
अमृतसर 24 कैरेट सोने का दाम - 59,460 रुपए प्रति 10 ग्राम
चंडीगढ़ 24 कैरेट सोने का दाम - 60,900 रुपए प्रति 10 ग्राम
गुरुग्राम 24 कैरेट सोने का दाम - 58,220 रुपए प्रति 10 ग्राम
भोपाल 24 कैरेट सोने का दाम - 59,060 रुपए प्रति 10 ग्राम
जयपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 59,390 रुपए प्रति 10 ग्राम
लखनऊ 24 कैरेट सोने का दाम - 59,010 रुपए प्रति 10 ग्राम
मेरठ 24 कैरेट सोने का दाम - 58,220 रुपए प्रति 10 ग्राम
नई दिल्ली 24 कैरेट सोने का दाम - 61,080 रुपए प्रति 10 ग्राम
देहरादून 24 कैरेट गोल्ड का दाम - 59,090 रुपए प्रति 10 ग्राम
59 हजार के आसपास चल रहा सोना
सोने के भाव में पिछले कुछ महीनों से लगातार गिरावट देखी जा रही है। यही वजह है कि सोना काफी समय से 59 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है। सोने में गिरावट की वजह अमेरिका में कर्ज की सीमा बढ़ाने को लेकर लाए जाने वाले बिल की चर्चा है। साथ ही अमेरिकी फेड द्वारा महंगाई को कंट्रोल करने के लिए उठाए जाने वाले सख्त कदमों की आहट के चलते भी सोने की कीमतों में प्रेशर देखा जा रहा है।
क्या 64 हजार के स्तर को पार कर पाएगा सोना?
विशेषज्ञों का मानना है कि 2023 के अंत तक सोने के दाम में एक बार फिर उछाल देखने को मिल सकता है। दिसंबर, 2023 तक सोना 64 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के लेवल को पार कर सकता है। दरअसल, नवंबर-दिसंबर के बीच भारत में शादी-ब्याह का सीजन शुरू हो जाएगा। साथ ही त्योहारी मांग के चलते सोने की डिमांड में एक बार फिर तेजी आ सकती है।
नोट : सोने की इन कीमतों पर GST और मेकिंग चार्जेस नहीं लगाए गए हैं। संभव है कि आपके शहर में ये सोना-चांदी इस रेट से 500 से 1500 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा या सस्ता बिक रहा हो।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News