Gold Price Today: नहीं थम रही सोने में तेजी, जानें 20 जुलाई को 10 शहरों में क्या रहा Gold Rate

Published : Jul 20, 2023, 07:34 PM ISTUpdated : Jul 20, 2023, 07:43 PM IST
Gold price today 20th july 2023

सार

हफ्ते के चौथे दिन यानी गुरुवार को सोने के रेट में एक बार फिर तेजी देखी गई। भारतीय सराफा बाजार में 20 जुलाई, 2023 को 999 शुद्धता वाला 24 कैरेट सोना 59,908 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में क्या रहीं सोने की कीमत।

Gold Rate Today 20th July 2023: हफ्ते के चौथे दिन यानी गुरुवार को सोने के रेट में एक बार फिर तेजी देखी गई। भारतीय सराफा बाजार में 20 जुलाई, 2023 को 999 शुद्धता वाला 24 कैरेट सोना 59,908 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, इससे पहले मंगलवार की शाम को सोना 59,756 रुपए प्रति 10 ग्राम था। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में क्या रहीं सोने की कीमत।

10 प्रमुख शहरों में क्या रहे Gold के Rate

कानपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 60,310 रुपए प्रति 10 ग्राम

अमृतसर 24 कैरेट सोने का दाम - 60,700 रुपए प्रति 10 ग्राम

चंडीगढ़ 24 कैरेट सोने का दाम - 61,580 रुपए प्रति 10 ग्राम

गुरुग्राम 24 कैरेट सोने का दाम - 59,640 रुपए प्रति 10 ग्राम

भोपाल 24 कैरेट सोने का दाम - 59,950 रुपए प्रति 10 ग्राम

जयपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 60,470 रुपए प्रति 10 ग्राम

लखनऊ 24 कैरेट सोने का दाम - 59,870 रुपए प्रति 10 ग्राम

मेरठ 24 कैरेट सोने का दाम - 59,540 रुपए प्रति 10 ग्राम

नई दिल्ली 24 कैरेट सोने का दाम - 61,700 रुपए प्रति 10 ग्राम

देहरादून 24 कैरेट गोल्ड का दाम - 60,090 रुपए प्रति 10 ग्राम

क्यों आई Gold में तेजी?

सोने के भाव में लंबे समय से चली आ रही गिरावट अब थम चुकी है। सोना एक बार फिर 60 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, डॉलर इंडेक्स में कमजोरी के चलते सोने में तेजी आई है। साथ ही कारोबारी इस आशा में हैं कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दर में जुलाई में वृद्धि करने के बाद इस पर रोक लगाएगा। 

क्या 64 हजार पहुंचेगा Gold?

एक्सपर्ट्स की मानें तो 2023 के अंत तक सोने के भाव में एक बार फिर उछाल आ सकता है। दिसंबर, 2023 तक सोना 64 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर तक आसानी से पहुंच सकता है। दरअसल, नवंबर-दिसंबर के बीच भारत में शादी-ब्याह का सीजन शुरू हो जाएगा। इसके अलावा त्योहारी मांग निकलने से भी सोने की डिमांड बढ़ने की उम्मी है।

सोने की कीमतों में टैक्स और मेकिंग चार्ज नहीं

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) अलग-अलग शुद्धता वाले सोने के स्टैंडर्ड कीमतों की जानकारी देता है। सभी कीमतें टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले की हैं। ibja की ओर से केंद्र सरकार द्वारा घोषित की गई छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को सोने के रेट जारी नहीं किए जाते हैं।

नोट : सोने की इन कीमतों पर GST और मेकिंग चार्जेस नहीं लगाए गए हैं। संभव है कि आपके शहर में ये सोना-चांदी इस रेट से 500 से 1500 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा या सस्ता बिक रहा हो।

ये भी देखें : 

Gold Price: सोने के दाम उछले, जानें 19 जुलाई को 10 शहरों में क्या रहा Gold Rate

PREV

Recommended Stories

IndiGo क्राइसिस से फ्लाइट किराया बेकाबू: दिल्ली-मुंबई ₹50,000, कोलकाता-गुवाहाटी 1 लाख पार
RBI Repo Rate Cut: आपकी EMI कितनी घटेगी, कौन-कौन से लोन सस्ते होंगे?