
Gold Rate Today: सोने के रेट में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली। 25 मई, 2023 को बुलियन मार्केट में 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने का भाव 60,228 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। इससे पहले बुधवार 24 मई की शाम को 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने के दाम 60,680 रुपए प्रति 10 ग्राम था। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में क्या रही सोने की कीमत।
10 प्रमुख शहरों में क्या रहे Gold के Rate
कानपुर 24 कैरेट सोने का भाव - 60,470 रुपए प्रति 10 ग्राम
अमृतसर 24 कैरेट सोने का भाव - 61,410 रुपए प्रति 10 ग्राम
चंडीगढ़ 24 कैरेट सोने का भाव - 61,060 रुपए प्रति 10 ग्राम
गुरुग्राम 24 कैरेट सोने का भाव - 61,020 रुपए प्रति 10 ग्राम
लुधियाना 24 कैरेट सोने का भाव - 60,663 रुपए प्रति 10 ग्राम
जयपुर 24 कैरेट सोने का भाव - 60,580 रुपए प्रति 10 ग्राम
लखनऊ 24 कैरेट सोने का भाव - 60,630 रुपए प्रति 10 ग्राम
मेरठ 24 कैरेट सोने का भाव - 61,020 रुपए प्रति 10 ग्राम
नई दिल्ली 24 कैरेट सोने का भाव - 60,800 रुपए प्रति 10 ग्राम
देहरादून 24 कैरेट गोल्ड का भाव - 60,370 रुपए प्रति 10 ग्राम
फिर 60 हजार से नीचे आया Gold
पिछले कुछ दिनों से सोने के भाव में लगातार नरमी देखी जा रही है। सोने की कीमत लंबे समय से 61 हजार रुपए के नीचे बनी हुई हैं। अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड और डॉलर इंडेक्स में मजबूती के चलते कॉमेक्स पर सोने की कीमतें दबाव में हैं।
इस साल 64 हजार के लेवल को छू सकता है Gold
विशेषज्ञों की मानें तो 2023 में सोने के भाव में आगे तेजी देखने को मिल सकती है। इस साल के अंत तक सोना 64 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के लेवल को टच कर सकता है। भारत में शादियों का सीजन शुरू हो चुका है, जिसके चलते आने वाले समय में गोल्ड के रेट में भारी डिमांड देखने को मिल सकती है।
हर शहर में क्यों अलग होते हैं Gold के रेट
सोने के भाव हर एक शहर में अलग-अलग होते हैं। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन ( IBJA) की ओर से जारी रेट में अलग-अलग शुद्धता वाले सोने के भाव की जानकारी होती है। ये कीमतें टैक्स और मेकिंग चार्ज जोड़ने से पहले की होती हैं। हालांकि, इसमें GST चार्ज शामिल नहीं होता है। वहीं, ज्वैलरी खरीदते समय सोने के रेट में टैक्स को भी शामिल किया जाता है, जिसकी वजह से कीमों अधिक होती है।
नोट : सोने की इन कीमतों पर GST और मेकिंग चार्जेस नहीं लगाए गए हैं। संभव है कि आपके शहर में ये सोना-चांदी इस रेट से 500 से 1500 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा या सस्ता बिक रहा हो।
ये भी देखें :
Gold Price Today: सोने की कीमत 19 मई 2023, जानें 10 अलग-अलग शहरों में गोल्ड के रेट
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News