Adani Group Share Price: बाजार में गिरावट के बाद भी रॉकेट बने अडानी के ये 2 शेयर, एक स्टॉक पर तो अपर सर्किट

Published : May 24, 2023, 01:42 PM ISTUpdated : May 24, 2023, 03:21 PM IST
Gautam Adani Share Price 24th may 2023

सार

Adani ग्रुप के शेयरों में पिछले दो दिनों से जबर्दस्त तेजी देखी गई। हालांकि, बुधवार 24 मई को शेयर बाजार में गिरावट का असर अडानी ग्रुप के शेयरों पर भी देखने को मिल रहा है। बावजूद इसके ग्रुप के 2 शेयर अब भी हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं।

Adani Group Share: अडानी ग्रुप के शेयरों में पिछले दो दिनों से जबर्दस्त तेजी देखने को मिली। हालांकि, बुधवार 24 मई को शेयर बाजार में गिरावट का असर अडानी ग्रुप के शेयरों पर भी पड़ रहा है। बावजूद इसके ग्रुप के 2 शेयर अब भी हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। दो दिन की तेजी के बाद शेयरों में मुनाफावसूली भी देखने को मिल रही है, जिसके चलते स्टॉक्स में दबाव देखा जा रहा है।

Adani Group के इन 2 शेयरों में तेजी

Adani Group के जिन दो शेयरों में तेजी देखी जा रही है, उनमें Adani Total Gas पहले नंबर पर है। ये शेयर 4.50% तेजी के साथ फिलहाल 791 रुपए पर कारोबार कर रहा है। शेयर का इंट्रा डे हाई 796.50 रुपए का है। वहीं इसका 52 वीक हाई 4000 रुपए है। इसके अलावा अडानी ग्रुप की मीडिया कंपनी NDTV के शेयर में भी तेजी देखी जा रही है। इसका शेयर 5% तेजी के साथ 206.05 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। खास बात ये है कि इस शेयर में अपर सर्किट लगा हुआ है।

Adani Group के इन शेयरों में मुनाफावसूली हावी

इसके अलावा Adani Group के कई शेयरों में बुधवार को मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। अडानी इंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) 5% की गिरावट के साथ 2491 रुपए पर कारोबार कर रहा है। इसका इंट्रा डे हाई 2750 है। वहीं अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) में भी 2.25% की गिरावट है और ये स्टॉक 718 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। इसका इंट्रा डे हाई 739 रुपए है। अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) भी 1% की गिरावट के साथ 977 रुपए पर कारोबार कर रहा है।

आज आने वाले हैं कई कंपनियों के तिमाही नतीजे

बता दें कि शेयर मार्केट में फिलहाल गिरावट देखी जा रही है। लेकिन आज कई बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजे आने वाले हैं। अगर ये पॉजिटिव रहते हैं, तो बाजार एक बार फिर लो लेवल से रिकवर हो सकता है। बुधवार 24 मई को जिन कंपनियों के तिमाही नतीजे आने वाले हैं, उनमें ऑयल इंडिया, अशोक बिल्डकॉन, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, नेशनल एल्युमिनियम कंपनी, ICRA, इंडिया सीमेंट्स , ट्राइडेंट, इरकॉन इंटरनेशनल, जेबी केमिकल्स एंड फार्मास्युटिकल्स और हिताची एनर्जी इंडिया शामिल हैं।

ये भी देखें : 

Gautam Adani बने एशिया के दूसरे सबसे अमीर, 2 दिन में ही कर डाली इतनी कमाई

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IndiGo क्राइसिस से फ्लाइट किराया बेकाबू: दिल्ली-मुंबई ₹50,000, कोलकाता-गुवाहाटी 1 लाख पार
RBI Repo Rate Cut: आपकी EMI कितनी घटेगी, कौन-कौन से लोन सस्ते होंगे?