Gold Rate Today: सोने का भाव 4 मई 2023, जानें क्या रहे 10 अलग-अलग शहरों में सोने के रेट

Published : May 04, 2023, 07:03 PM ISTUpdated : May 04, 2023, 07:04 PM IST
Gold Price Today 4 May 2023

सार

मई महीने के चौथे दिन सोने के भाव में जबर्दस्त तेजी देखने को मिली। 4 मई 2023 को भारतीय सराफा बाजार में 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने का भाव 61,565 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। बुधवार की शाम को 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने के दाम 61044 रुपए प्रति 10 ग्राम थे।

Gold Price Today: मई महीने के चौथे दिन सोने के भाव में जबर्दस्त तेजी देखने को मिली। 4 मई 2023 को भारतीय सराफा बाजार में 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने का भाव 61,565 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। बुधवार की शाम को 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने के दाम 61044 रुपए प्रति 10 ग्राम थे। गुरुवार को इसमें 521 रुपए का उछाल आया। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में क्या रहे सोने के भाव।

10 प्रमुख शहरों में क्या रहे सोने के भाव 

कानपुर 24 कैरेट सोने का भाव - 61,010 रुपए प्रति 10 ग्राम

अमृतसर 24 कैरेट सोने का भाव - 61,690 रुपए प्रति 10 ग्राम

चंडीगढ़ 24 कैरेट सोने का भाव - 61,790 रुपए प्रति 10 ग्राम

गुरुग्राम 24 कैरेट सोने का भाव - 62,330 रुपए प्रति 10 ग्राम

लुधियाना 24 कैरेट सोने का भाव - 61,010 रुपए प्रति 10 ग्राम

जयपुर 24 कैरेट सोने का भाव - 61,050 रुपए प्रति 10 ग्राम

लखनऊ 24 कैरेट सोने का भाव - 61,050 रुपए प्रति 10 ग्राम

मेरठ 24 कैरेट सोने का भाव - 61,010 रुपए प्रति 10 ग्राम

नई दिल्ली 24 कैरेट सोने का भाव - 62,125 रुपए प्रति 10 ग्राम

देहरादून 24 कैरेट गोल्ड का भाव - 61,010 रुपए प्रति 10 ग्राम

क्यों बढ़ रही सोने की कीमत?

रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे तनाव और ग्लोबल शेयर मार्केट में कमजोरी के चलते सोने में लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। इसके अलावा शादी का सीजन शुरू होने की वजह से भी सोने की डिमांड काफी बढ़ गई है। बाजार के जानकारों का कहना है कि सोने की कीमतें जल्द ही 63000 रुपए के स्तर को पार कर सकती हैं।

आखिर कैसे तय होते हैं सोने के दाम?

भारत में सोने-चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दामों में हुए बदलाव के आधार पर तय होती हैं। इसके साथ ही इनकी कीमतें इस बात पर भी निर्भर करती है कि डॉलर के मुकाबले रुपए की चाल कैसी रही। साथ ही अलग-अलग राज्यों द्वारा लगाए गए टैक्स, उत्पाद शुल्क और मेकिंग चार्जेस की वजह से भी सोने की कीमतें देश भर के शहरों में अलग-अलग होती हैं।

नोट : बता दें कि सोना-चांदी की इन कीमतों पर GST और मेकिंग चार्जेस नहीं लगाए गए हैं। संभव है कि आपके शहर में ये सोना-चांदी इस रेट से 500 से 1500 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा या सस्ता बिक रहा हो।

ये भी देखें : 

2 मई, 2023 को देश के अलग-अलग शहरों में क्या रही सोने की कीमत

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?