
Gold Rate Today 5th june 2023: हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार को सोने के रेट में मामूली तेजी देखी गई। 5 जून, 2023 को दिल्ली सराफा बाजार में 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने का भाव 60,480 रुपए प्रति 10 ग्राम रहीं। इससे पहले 1 जून की शाम को 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने का भाव 60,322 रुपए प्रति 10 ग्राम था। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में क्या रही सोने की कीमत।
10 प्रमुख शहरों में क्या रहे Gold के Rate
कानपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 60,070 रुपए प्रति 10 ग्राम
अमृतसर 24 कैरेट सोने का दाम - 59,120 रुपए प्रति 10 ग्राम
चंडीगढ़ 24 कैरेट सोने का दाम - 60,760 रुपए प्रति 10 ग्राम
गुरुग्राम 24 कैरेट सोने का दाम - 59,120 रुपए प्रति 10 ग्राम
लुधियाना 24 कैरेट सोने का दाम - 59,120 रुपए प्रति 10 ग्राम
जयपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 59,910 रुपए प्रति 10 ग्राम
लखनऊ 24 कैरेट सोने का दाम - 59,750 रुपए प्रति 10 ग्राम
मेरठ 24 कैरेट सोने का दाम - 59,120 रुपए प्रति 10 ग्राम
नई दिल्ली 24 कैरेट सोने का दाम - 61,290 रुपए प्रति 10 ग्राम
देहरादून 24 कैरेट गोल्ड का दाम - 60,130 रुपए प्रति 10 ग्राम
Gold की कीमतों में आगे भी रह सकता है दबाव
पिछले कुछ समय से सोने के भाव में लगातार दबाव देखा जा रहा है। सोना काफी समय से 61 हजार रुपए के नीचे ट्रेड कर रहा है। अमेरिका में कर्ज की लिमिट बढ़ाने को लेकर जल्द ही बिल लाए जाने की चर्चा है। इसके चलते सोने के भाव में अभी कुछ महीने और प्रेशर देखने को मिल सकता है। दूसरी ओर, अमेरिकी फेड अधिकारियों द्वारा महंगाई को कंट्रोल करने के लिए उठाए जाने वाले सख्त कदमों की वजह से भी सोने के दाम एक सीमित दायरे में हैं।
64 हजार तक पहुंच सकता है Gold का रेट
विशेषज्ञों की मानें तो 2023 के आखिर तक सोने के भाव में फिर तेजी देखने को मिलेगी। साल के आखिर तक सोना 64 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के लेवल को छू सकता है। भारत में शादियों का सीजन होने के साथ ही त्योहारों के चलते भी सोने की डिमांड बढ़ने की उम्मीद है।
नोट : सोने की इन कीमतों पर GST और मेकिंग चार्जेस नहीं लगाए गए हैं। संभव है कि आपके शहर में ये सोना-चांदी इस रेट से 500 से 1500 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा या सस्ता बिक रहा हो।
ये भी देखें :
सोने में फिर लौटी तेजी, जानें 2 जून 2023 को 10 अलग-अलग शहरों में क्या रही कीमत
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News