5 दिनों से लगातार गिरावट के बाद 2 जून, 2023 को सोने के दाम बढ़ गए। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने का भाव 60,322 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में क्या रही सोने की कीमत।

Gold Rate Today 2 june 2023 : सोने के रेट में शुक्रवार को एक बार फिर तेजी लौट आई। 5 दिनों से लगातार गिरावट के बाद 2 जून, 2023 को सोने के दाम बढ़ गए। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने का भाव 60,322 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। इससे पहले 1 जून की शाम को 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने का भाव 60,157 रुपए प्रति 10 ग्राम था। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में क्या रही सोने की कीमत।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

10 प्रमुख शहरों में क्या रहे Gold के Rate

कानपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 60,730 रुपए प्रति 10 ग्राम

अमृतसर 24 कैरेट सोने का दाम - 59,960 रुपए प्रति 10 ग्राम

चंडीगढ़ 24 कैरेट सोने का दाम - 62,770 रुपए प्रति 10 ग्राम

गुरुग्राम 24 कैरेट सोने का दाम - 59,960 रुपए प्रति 10 ग्राम

लुधियाना 24 कैरेट सोने का दाम - 59,960 रुपए प्रति 10 ग्राम

जयपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 60,590 रुपए प्रति 10 ग्राम

लखनऊ 24 कैरेट सोने का दाम - 60,300 रुपए प्रति 10 ग्राम

मेरठ 24 कैरेट सोने का दाम - 59,960 रुपए प्रति 10 ग्राम

नई दिल्ली 24 कैरेट सोने का दाम - 62,480 रुपए प्रति 10 ग्राम

देहरादून 24 कैरेट गोल्ड का दाम - 60,480 रुपए प्रति 10 ग्राम

Gold की कीमतों में आगे भी रहेगा प्रेशर

पिछले कुछ समय से सोने के भाव में लगातार गिरावट देखी जा रही थी। सोना काफी समय से 61 हजार रुपए के नीचे चल रहा है। हालांकि, 2 जून को इसमें हल्की तेजी देखी गई। बता दें कि अमेरिका में कर्ज की सीमा बढ़ाने को लेकर जल्द ही बिल लाए जाने की खबरे है। इसके चलते सोने की कीमतों में अभी कुछ दिन और दबाव देखने को मिल सकता है। इसके अलावा अमेरिकी फेड अफसरों द्वारा महंगाई पर काबू पाने के लिए उठाए जाने वाले सख्त कदमों की वजह से भी सोने के दाम एक सीमित दायरे में बने हुए हैं।

दिसंबर, 2023 तक 64 हजार के लेवल को छू सकता है Gold

एक्सपर्ट्स की मानें तो 2023 के अंत तक सोने के दाम में फिर तेजी देखने को मिल सकती है। इस साल के आखिर तक सोना 64 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर को छू सकता है। भारत में शादियों का सीजन होने के साथ ही त्योहारों के चलते भी सोने की डिमांड बढ़ेगी।

नोट : सोने की इन कीमतों पर GST और मेकिंग चार्जेस नहीं लगाए गए हैं। संभव है कि आपके शहर में ये सोना-चांदी इस रेट से 500 से 1500 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा या सस्ता बिक रहा हो।

ये भी देखें : 

सोने में गिरावट जारी, जानें 1 जून, 2023 को 10 अलग-अलग शहरों में क्या रहे भाव