दशहरा-दीवाली तक सोना कितना महंगा हो सकता है? जानिए एक्सपर्ट का अनुमान

Published : Sep 01, 2025, 12:56 PM IST

Gold Price Prediction: आज 1 सितंबर को सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्डतोड उछाल आया है। एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि आने वाले समय में ये और महंगे हो सकते हैं। इससे फेस्टिवल पर सोना खरीदने का प्लान बनाने वालों को झटका लग सकता है।जानिए कीमत कहां तक जाएगी 

PREV
15
सोने की कीमत ने बनाया रिकॉर्ड

1 सितंबर 2025 को सोने और चांदी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोना 2,404 रुपए बढ़कर 1,04,792 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस साल की शुरुआत से अब तक सोने का भाव 76,162 रुपए से बढ़कर 1,04,792 रुपए तक पहुंच चुका है, यानी इस साल अब तक 28,630 रुपए का उछाल आया है।

25
चांदी की कीमत कितनी पहुंची है?

चांदी का भाव भी सोमवार, 1 सितंबर को महंगा हो गया। यह 5,678 रुपए बढ़कर 1,23,250 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है। चांदी का दाम इस साल की शुरुआत से अब तक करीब 86,000 रुपए से बढ़कर 1,23,250 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है।

35
सोना और चांदी कितने महंगे होंगे?

इस साल के 10वें महीने यानी अक्टूबर में दशहरा-दिवाली है। इस दौरान खरीदारी में उछाल आ सकता है। कीमतों में भी इजाफा देखने को मिल सकता है। एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि ट्रंप के टैरिफ और दुनियाभर में चल रही पॉलिटिकल टेंशन की वजह से सोने को सपोर्ट मिल रहा है। इस हिसाब से इस साल यानी दिसंबर तक 24 कैरेट सोना 1.08 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 1.30 लाख रुपए प्रति किलो तक पहुंच सकती है।

45
सोने की कीमतों में तेजी के कारण क्या हैं?
  1. रूस-यूक्रेन के युद्ध से निवेशक सोने में निवेश बढ़ा रहे हैं।
  2. ट्रेड वॉर और टैरिफ के डर से निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की तरफ बढ़ रहे हैं, जिससे वैश्विक अनिश्चितता बढ़ रही है।
  3. चीन और रूस जैसे देशों की बड़ी गोल्ड खरीदारी ने मांग बढ़ा दी है।
  4. डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट भी कीमत बढ़ने की एक वजह है।
  5. बढ़ती महंगाई और कम ब्याज दरों ने सोने को आकर्षक बना दिया है।
55
सोना अभी खरीदें या इंतजार करें? एक्सपर्ट्स की सलाह

एक्सपर्ट्स के अनुसार, अभी खरीदारी करना फायदेमंद हो सकता है क्योंकि त्योहारों तक सोने की कीमत और बढ़ सकती है। वहीं, अगर आप लॉन्ग-टर्म निवेश सोच रहे हैं तो सर्टिफाइड गोल्ड में निवेश करना ज्यादा फायदेमंद रह सकता है।

Disclaimer: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। सोने और चांदी की कीमतें बाजार में लगातार बदलती रहती हैं। इनमें निवेश करने या खरीदने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Read more Photos on

Recommended Stories