
बिजनेस डेस्क. पिछले कुछ समय से आसमान छूते सोने-चांदी के दामों पर लगाम लग गई है। इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। सोना (24 कैरेट) 56, 108 रु प्रति 10 ग्राम से टूटकर 55,669 (औसत) पर आ गया है। वहीं चांदी 64,293 रु प्रति किलो से टूटकर 61,791 रुपर आ गई है। यानी इस हफ्ते सोने में 439 रु और चांदी में 2502 रु की गिरावट देखी गई है।
आने वाले दिनों में बढ़ेंगे सोने के दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक भारतीय बाजार में डिमांड कम होने से सोना-चांदी कुछ हद तक टूटा है। वहीं अंतर्राष्ट्रीय बाजार का भी सोने-चांदी के भाव पर सीधा असर पड़ता है। हालांकि, अंतर्राष्ट्रीय बाजार की वजह से आने वाले दिनों में सोने में फिर उछाल देखा जा सकता है। इसके अलावा हिंदू नव वर्ष व चैत्र नवरात्रि पर भी लोग सोना खरीदते हैं, जिससे इसके भाव में तेजी आएगा।
देश में प्रमुख शहरों में सोने के भाव (24 कैरेट, 10 ग्राम)
आखिरी अपडेट : 11 मार्च, दोपहर 12:36
दिल्ली : 55,669
चेन्नई : 52,000
मुंबई : 56, 210
हैदराबाद : 56,000
बेंगलुरु : 56,000
अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें….
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News