Gold: 2025 में हर दिन 215 Rs. महंगा हुआ सोना, जानें कहां लगेगा BREAK?

Published : Apr 22, 2025, 01:11 PM ISTUpdated : Apr 22, 2025, 02:31 PM IST

Gold Price Today: सोना कितना सोणा है...गाने की ये लाइन गोल्ड की कीमतों पर बिल्कुल सटीक बैठती हैं। IBJA के मुताबिक, 22 अप्रैल को 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत 1 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गई। इससे एक दिन पहले सोना 96,670 रुपए था।

PREV
18
1 दिन में 3330 रुपए महंगा हुआ Gold

21 अप्रैल को 24 कैरेट सोने की कीमत जहां 96,670 रुपए थी, वहीं 22 अप्रैल को ये 1 लाख रुपए पहुंच गई। यानी एक ही दिन में सोना 3330 रुपए महंगा हो गया।

28
कैरेट के हिसाब से क्या है सोने का भाव

कैरेट के हिसाब से देखें तो 18 Carat गोल्ड 75000 रुपए, 22 कैरेट 91600 और 24 कैरेट सोना 1,00000 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है।

38
2025 में कितना महंगा हुआ Gold

इस साल अब तक यानी 4 महीने से भी कम समय में सोना 23,838 रुपए महंगा हो चुका है। 1 जनवरी को सोना 76162 रुपए था, जो अब 1 लाख रुपए पर पहुंच गया है।

48
इस साल हर दिन 215 रुपए महंगा हुआ सोना

2025 में देखें तो सोने की कीमत हर दिन के हिसाब से 215 रुपए बढ़ी है। अब तक महज 111 दिन में सोना 23,838 रुपए महंगा हो चुका है।

58
2024 में कितनी बढ़े सोने के भाव

2024 में 1 जनवरी को सोना 63352 रुपए था। वहीं, 31 दिसंबर को ये उछलकर 76162 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। यानी पिछले साल सोना 12810 रुपए महंगा हुआ।

68
जल्द 1.30 लाख रुपए पहुंच सकता है Gold

ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स के मुताबिक, सोने की कीमत 1.30 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती हैं। इंटरनेशनल मार्केट में सोना 4500 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है।

78
क्यों सरपट भाग रहा सोना?

सोने में तेजी की सबसे बड़ी वजह ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी है, जिसके चलते अमेरिका-चीन में ट्रेड वॉर तेजी होने की आशंका बढ़ गई है। इसके चलते लोगों ने सोने में इन्वेस्टमेंट बढ़ा दिया है।

88
कहां जाकर थमेगी सोने की रफ्तार

एक्सपर्ट्स का मानना है कि अमेरिका-चीन के बीच चल रहे टैरिफ ट्रेड वॉर का मामला सुलझने के बाद ही सोने की कीमतों पर कुछ ब्रेक लग सकता है। उससे पहले Gold के भाव में कमी की उम्मीद कम ही है।

Recommended Stories