
बिजनेस डेस्क. केंद्रीय कर्मचारियों के लिए केंद्र सरकार की ओर से गुड न्यूज है। सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना चुनने का ऑप्शन दिया है। यानी कर्मचारी अब पुरानी पेंशन योजना का भी लाभ ले सकते हैं। हालांकि, ये सुविधा सीमित कर्मचारियों को ही मिलेगी। आइए जानते हैं इसके बारे में…
किसे मिलेगा Old Pension Scheme का लाभ?
जानकारी के मुताबिक इस आदेश में कहा गया है कि जो भी कर्मचारी जिन्हें 22 दिसंबर 2003 से पहले सरकारी नौकरी मिली है, वे पुरानी पेंशन स्कीम (Old Pension Scheme) काे चुन सकते हैं। शुक्रवार को आदेश जार होने के बाद लाखों केंद्रीय कर्मचारी इस पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ ले पाएंगे। इस मौके पर NMOPS प्रमुख मंजीत सिंह ने कहा, ‘केंद्रीय कर्मचारियों के लिए यह एक अच्छी खबर है। हम सरकार से नई पेंशन योजना में भी संशोधन करने का अनुरोध करते हैं, जिससे सभी कर्मचारियों को इसका लाभ मिले।’
आखिर क्या है पुरानी पेंशन योजना?
दरअसल, पुरानी पेंशन योजना (Old Pension Scheme) में रिटायरमेंट के बाद भी कर्मचारियों को पेंशन मिलती रहती है। ये पेंशन कर्मचारी के वेतन पर आधारित होती है और रिटायर्ड कर्मचारी की मृत्यु के बाद भी उसके परिवार को दी जाती है। चौदह लाख से अधिक कर्मचारियों की संस्था नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (NMOPS) ने केंद्र के इस फैसले का स्वागत किया है।
अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें…
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News