24 घंटे में एलन मस्क ने गंवाए 1.9 बिलियन डॉलर, 48 घंटे में छिनी दुनिया के सबसे अमीर होने की बादशाहत

Published : Mar 03, 2023, 10:29 AM ISTUpdated : Mar 03, 2023, 10:46 AM IST
Elon musk

सार

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलॉन मस्क ने एक बार फिर पहले पायदान पर अपनी रैंकिंग खो दी है। 48 घंटे के भीतर पर पहले पायदान से नीचे खिसक गए। उनकी नेटवर्थ लगभग 187.1 बिलियन डॉलर मापी गई है।

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने एक बार फिर पहले पायदान पर अपनी रैंकिंग खो दी है। 48 घंटे के भीतर वह पहले पायदान से नीचे खिसक गए।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेस्ला के शेयर बुधवार को 5 प्रतिशत तक गिर गए थे। इससे उनकी नेटवर्थ पर असर पड़ा। इससे उनकी रैंकिंग में भी गिरावट दर्ज की गई। 

उनके बाद पहले नंबर पर Louis Vuitton के CEO बर्नाड अरनॉल्ट नंबर वन की पोजिशन पर पहुंचे हैं। बता दें, दो दिन पहले ही एलन दुनिया की टॉप अमीरों की सूची में पहले नंबर पर पहुंचे थे। उस समय उनकी नेटवर्थ लगभग 187.1 बिलियन डॉलर आंकी गई थी।

एलन ने कितने गवाएं?

एलन मस्क की नेटवर्थ में करीबन 1.91 बिलियन डॉलर की गिरावट देखी गई। इससे उनकी कुल संपत्ति 184 बिलियन डॉलर तक रह गई। इससे पहले नवंबर 2021 और दिसंबर 2022 एलन की नेटवर्थ करीबन 200 बिलियन डॉलर तक गिर गई थी। यह दुनिया की वेल्थ इकॉनोमी का सबसे बड़ा घाटा साबित हुआ था। इसकी वजह अचानक से टेस्ला के शेयर में गिरावट दर्ज की गई थी। वॉल स्ट्रीट की मानें तो पिछला साल कंपनी का सबसे खराब साल रहा है।

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?