
बिजनेस डेस्क. संयुक्त राष्ट्र ने साल 2024 के लिए भारत की इकोनॉमी के लिए भविष्यवाणी की हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल भारत की इकोनॉमी में लगभग 7% की ग्रोथ होगी। UN की वर्ल्ड इकोनॉमिक सिचुएशन एंड प्रॉस्पेक्ट्स (WEPS) यानी विश्व आर्थिक स्थिति और संभावना के रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की अर्थव्यवस्था में इस साल तेज ग्रोथ आएगी। आपको बता दें कि इस साल भारत में अच्छा इन्वेस्टमेंट और हर सेक्टर में ग्रोथ आई हैं।
भारत में अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार
रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल 6.9% और 2025 में 6.6% की ग्रोथ हो सकती है। इस वित्तीय वर्ष में भारत में पब्लिक निवेश और लचीली निजी खपत की वजह से इकोनॉमी में ग्रोथ देखी गई है। हालांकि, एक्सपोर्ट ग्रोथ में कमी आई है। ऐसे में इसका असर इस साल भी रहेगा। लेकिन फार्मास्यूटिकल्स और केमिकल इंडस्ट्री से अच्छी खबर आने की उम्मीद की जा रही है।
महंगाई दर में गिरावट का अनुमान
UN की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2024 में 4.5% की गिरावट की उम्मीद की जा रही है। RBI ने भी 2-6% की महंगाई दर होने का अनुमान लगाया है।
जानें क्या कहना है RBI का
RBI ने इस वित्त वर्ष में 7% की ग्रोथ का अनुमान लगाया है। वहीं, SNP ग्लोबल रेटिंग्स और मॉर्गन स्टेनली ने 6.8% की ग्रोथ का अनुमान लगाया है। इसके अलावा एशियाई विकास बैंक (ADB) और फिच रेटिंग्स ने भी 7% की ग्रोथ की अनुमान लगाया है।
यह भी पढ़ें…
5 सालों में 5 गुना बढ़ीं फेक रिव्यू की शिकायतें, सरकार ने अमेजन, Myntra को लगाई फटकार
MDH और एवरेस्ट मसालों की क्वालिटी पर सवाल, अब पड़ोसी देश ने बिक्री पर लगाया बैन, ये है वजह
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News