Published : Jul 05, 2023, 08:46 PM ISTUpdated : Jul 06, 2023, 10:42 AM IST
Gorakhpur Railway Station in Future: पीएम मोदी 7 जुलाई को गोरखपुर रेलवे स्टेशन के रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट समेत कई प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे। गोरखपुर स्टेशन को भविष्य में अगले 50 साल की जरूरतों के हिसाब से विकसित किया जाएगा।
गोरखपुर रेलवे स्टेशन के रिडेवलपमेंट के तहत 498 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। नया स्टेशन बनने के बाद यात्रियों को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं मिलेंगी।
28
बता दें कि गोरखपुर रेलवे स्टेशन का विकास कार्य अगले 50 सालों को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। तब गोरखपुर स्टेशन पर रोजाना करीब 1,68,000 यात्रियों की आवाजाही का अनुमान है।
38
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। स्टेशन को मॉर्डर्न बनाने के साथ ही यहां लोकल कल्चर और वास्तुकला की झलक भी देखने को मिलेगी।
48
गोरखपुर जंक्शन पर करीब 17 फीट चौड़ा मीटर चौड़ा रूफ प्लाजा बनेगा। इसके अलावा दो पैदल पुल, Arrival और Departure के लिए अलग- अलग इंतजाम किया जाएगा।
58
साथ ही गोरखपुर स्टेशन पर मल्टीप्लेक्स भी बनाया जाएगा। इसके अलावा शॉपिंग मॉल और बजट होटल का भी इंतजाम रहेगा। इसे फ्यूचर के हिसाब से डिजाइन किया गया है।
68
नॉर्थ-ईस्ट रेलवे के मुताबिक, स्टेशन का निर्माण 17,900 वर्ग मीटर में किया जाएगा। इसके अलावा स्टेशन में पार्किंग को भी बढ़ाया जाएगा। अभी यहां 425 गाड़ियां पार्क होती है, जिन्हें बढ़ाकर करीब 850 पहुंचाना है।
78
गोरखपुर रेलवे स्टेशन के विकास का फायदा उत्तर प्रदेश के अलावा नेपाल के लोगों को भी होगा। वर्तमान में इस स्टेशन पर रोजाना करीब 93000 यात्री आवागमन करते हैं।
88
7 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गोरखपुर स्टेशन के विकास कार्यों की आधारशिला रखने के साथ ही गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत को हरी झंडी भी दिखाएंगे। ये उत्तर प्रदेश की दूसरी वंदे भारत ट्रेन है। पहली वाराणसी से दिल्ली के बीच चल रही है।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News