Published : Jun 20, 2023, 08:40 PM ISTUpdated : Jun 20, 2023, 08:47 PM IST
Ramanand Sagar Ramayana: प्रभास-कृति सेनन की फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। फिल्म के सीन्स से लेकर डायलॉग तक लोग इस पर आपत्ति जता रहे हैं। वहीं, रामानंद सागर की 'रामायण' की तारीफ हो रही है। देखिए रामायण के 10 Dialogue.
रामानंद सागर की रामायण के सभी एपिसोड गुजरात में वलसाड जिले के उम्बरगांव में शूट किए गए थे।
210
रामायण के सभी एपिसोड्स की शूटिंग करने में 550 दिन का समय लगा था। पहले ये 52 एपिसोड की थी, जिसे बाद में 78 एपिसोड किया गया।
310
उस दौर में रामायण का हर एक एपिसोड बनने में करीब 9 लाख रुपए खर्च होते थे। वहीं, इसे बनाने में डेढ़ साल लग गए थे।
410
साल 1987 में जब रामायण दूरदर्शन पर शुरू होती थी तो उस दौरान सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता था। रविवार के दिन लोग सुबह 9 बजने का इंतजार करते थे।
510
एक अनुमान के मुताबिक, आज जिस भारतीय की उम्र 40 साल या उससे ज्यादा है, उनमें से 95 प्रतिशत लोगों ने रामानंद सागर की रामायण देखी है।
610
रामानंद सागर की रामायण को 55 देशों में प्रसारित किया गया था। इसे दुनियाभर में 650 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा था।
710
रामायण से लोगों की आस्था इस तरह जुड़ गई थी कि आज भी लोग अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया में राम-सीता की छवि देखते हैं।
810
रामायण दूरदर्शन का ऐसा पहला सीरियल था, जिसमें स्पेशल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया गया। इन स्पेशल इफेक्ट्स ने रामायण को और भी लोकप्रिय बना दिया।
910
2020 में कोरोना लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन पर ‘रामायण’ का प्रसारण दोबारा शुरू हुआ था। तब भी इसने TRP के मामले में पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।
1010
बता दें कि रामायण में राम-लक्ष्मण का रोल निभाने वाले अरुण गोविल और सुनील लहरी मुंबई में अपना प्रोडक्शन हाउस चलाते हैं। वहीं सीता यानी दीपिका चिखलिया पति हेमंत टोपीवाला कि कंपनी संभालती हैं।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News