
बिजनेस डेस्क. भारत के दो दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी साथ आ रहे है। ऐसा पहली हुआ है कि दो बड़े इंडस्ट्रियलिस्ट कॉम्पिटिटिव साथ में साझेदारी हुई है। दरअसल, रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अडाणी पावर से मध्यप्रदेश पावर प्रोजेक्ट में 26% हिस्सेदारी खरीदी है। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने प्लांट की 500 मेगावाट बिजली के इस्तेमाल के लिए एक एग्रीमेंट साइन किया है। इसकी जानकारी दोनों कंपनियों ने अलग- अलग स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में दी है।
अडाणी की कंपनी के 5 करोड़ शेयर खरीदेगी रिलायंस
अडाणी पावर लिमिटेड के मालिकाना वाली सब्सिडियरी कंपनी एनर्जी लिमिटेड के 10 रुपए फेस वैल्यू वाले 5 करोड़ इक्विटी शेयर खरीदेगी। इसके लिए रिलायंस के 50 करोड़ रुपए खर्च करोगी।
देश का सबसे बड़ा प्राइवेट थर्मल पावर उत्पादक कंपनी अडाणी पॉवर
अडाणी पावर भारत का सबसे बड़ा प्राइवेट थर्मल पावर प्रोड्यूसर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी की बिजली उत्पादन क्षमता 15 हजार 250 मेगावाट है। इसमें गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, झारखंड और राजस्थान में थर्मल पावर प्लांट हैं।इसके अलावा गुजरात में 40 मेगावाट के सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट भी शामिल है।
प्राइवेट सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी है रिलायंस
रिलायंस भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट कंपनी है। इसका मार्केट कैप 20 लाख 14 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा है। बीते साल इस कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 9 लाख 74 हजार 864 करोड़ रुपए है, जिसमें कैश प्रॉफिट 1 लाख 25 हजार रुपए 951 करोड़ रुपए और नेट प्रॉफिट 73 हजार 660 करोड़ रुपए है।
यह भी पढ़ें…
रेल मंत्री ने सोशल मीडिया पर शेयर किया बुलेट ट्रेन ट्रैक का वीडियो, जानें क्या है खास
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News