
GST Collection in October 2024: गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स यानी GST से एक बार फिर सरकार का खजाना भर गया है। अक्टूबर के महीने में सरकार ने जीएसटी से 1.87 लाख करोड़ रुपए जुटाए हैं। सालाना आधार पर देखें तो इसमें 9% की इजाफा हुआ है। सालभर पहले अक्टूबर, 2023 में सरकार को जीएसटी से 1.72 लाख करोड़ रुपए मिले थे। बता दें कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इस दौरान 2.31 लाख करोड़ रुपए का रिफंड भी जारी किया है। यह पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 46% ज्यादा है।
ग्रॉस टैक्स कलेक्शन के हिसाब से देखें तो अक्टूबर, 2024 में सरकार का जीएसटी अब तक का दूसरा सबसे बड़ा कलेक्शन है। इससे पहले सरकार ने अप्रैल 2024 में 2.10 लाख करोड़, जबकि अप्रैल 2023 में 1.87 लाख करोड़ रुपए का GST वसूल किया था। सितंबर, 2024 में सरकार ने GST से 1.73 लाख करोड़ रुपए जुटाए थे। रिफंड के बाद नेट GST कलेक्शन 1.68 लाख करोड़ रुपए रहा।
केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल, 2024 से अक्टूबर महीने यानी पिछले 7 महीने में 11.25 लाख करोड़ रुपए का नेट डायरेक्ट टैक्स वसूला है। इसमें कॉर्पोरेट टैक्स 4.94 लाख करोड़ रुपए और पर्सनल इनकम टैक्स के 5.98 लाख करोड़ रुपए शामिल हैं।
बता दें कि सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 22 लाख करोड़ रुपए डायरेक्ट टैक्स के जरिए जुटाने का लक्ष्य रखा है। हालांकि, 7 महीने में सरकार आधे से ज्यादा वसूल कर चुकी है। अब बाकी बचे 5 महीनों में टैक्स कलेक्शन के टारगेट को पूरा करना है।
GST की शुरुआत 1 जुलाई 2017 से हुई। सरकार ने केंद्र और राज्य सरकारों के 17 करों और 13 उपकरों को हटाकर जीएसटी लागू किया था। ये एक तरह का अप्रत्यक्ष कर है, जिसमें 5, 12, 18 और 28% के चार स्लैब हैं।
ये भी देखें :
1 Nov: मुहूर्त ट्रेडिंग में बुलेट की रफ्तार से दौड़े ये 10 शेयर, घर लाए 'लक्ष्मी'
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News