10 लाख का कार लोन 5 साल के लिए लेने पर हर महीने कितनी EMI देनी होगी?

Published : Jun 25, 2025, 07:24 PM IST
Car loan emi

सार

बैंक ऑफ बड़ौदा से कार लोन लेने पर कितनी EMI देनी होगी? 8.40% से 11.45% ब्याज दर पर 5 साल के लिए 10 लाख के लोन की EMI और कुल भुगतान जानें। सिबिल स्कोर का महत्व भी समझें।

Car Loan: अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए हमें कई बार लोन लेने की जरूरत पड़ती है। खासकर कार लेने, घर बनाने या फिर एजुकेशन या शादी के लिए बड़े लोन की जरूरत होती है। बैंक ऑफ बड़ौदा फिलहाल 8.40% से लेकर 11.45% सालाना ब्याज दर पर ऑटो लोन दे रहा है। जानते हैं अगर किसी को 5 साल के लिए 10 लाख रुपए का लोन चाहिए तो उसे हर महीने कितनी EMI भरनी होगी?

8.40% ब्याज दर से कार लोन पर कितनी आएगी EMI?

अगर आप बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) से शुरुआती ब्याज दर यानी 8.40% की दर से 5 साल के लिए 10 लाख रुपए का लोन लेते हैं तो आपको हर महीने 20,468 रुपए की EMI भरनी पड़ेगी। यानी कुल 5 साल में आपको सिर्फ ब्याज के तौर पर 2,28,102 रुपए चुकाने होंगे। वहीं, मूलधन समेत आपको 5 साल में कुल 12,28,102 रुपए भरने होंगे।

अगर 11.45% की दर से मिला लोन तो कितनी EMI आएगी?

वहीं, अगर आपको बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) से अधिकतम 11.45% सालाना ब्याज दर के हिसाब से ऑटो लोन मिलता है तो इस कंडीशन में आपको 5 साल के लिए 10 लाख के लोन पर हर महीने 21,942 रुपए की EMI भरनी पड़ेगी। यानी पांच साल में आप सिर्फ ब्याज के रूप में 3,16,546 रुपए भरेंगे। यानी टेन्योर पूरा होने पर आपको मूलधन समेत कुल 13,16,546 रुपए भरने होंगे।

शुरुआती ब्याज दर पर किन्हें मिलता है लोन?

बता दें कि शुरुआती ब्याज दर पर लोन देने के लिए बैंक सबसे पहले आपका सिबिल स्कोर चेक करते हैं। अगर ये तय मानकों के मुताबिक है, तभी आपको शुरुआती इंटरेस्ट रेट पर लोन मिलेगा। बता दें कि CIBIL रिजर्व बैंक से लाइसेंस प्राप्त क्रेडिट स्कोर की सूचना देने वाली संस्था है। इसी स्कोर के आधार पर बैंक या एनबीएफसी तय करते हैं कि आपको लोन देना है या नहीं।

कितना CIBIL स्कोर अच्छा?

सिबिल स्कोर Cibil की ऑफिशियल वेबसाइट www.cibil.com पर मुफ्त में देखा जा सकता है। इसके लिए आपको सिर्फ PAN नंबर की जरूरत पड़ती है। बता दें कि अगर किसी शख्स का सिबिल स्कोर 300 से 550 के बीच है तो इसे कमजोर कहा जाएगा। वहीं, 550 से 650 के बीच एवरेज, 650 से 750 तक अच्छा और 750 से 900 के बीच का सिबिल स्कोर सबसे अच्छा माना जाता है।

 

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Read more Articles on

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?