जानें 2023 के आखिरी हफ्ते में कितना बढ़ा Top 8 कंपनियों का मार्केट कैप, सबसे ज्यादा बढ़त HDFC Bank में

साल 2023 खत्म होते-होते शेयर बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। हालांकि, बाजार में गिरावट के बावजूद देश की टॉप-8 कंपनियों के मार्केट कैप में उछाल देखा गया। वहीं, 2 कंपनियां नुकसान में रहीं। सबसे ज्यादा फायदे में HDFC Bank रहा।

Ganesh Mishra | Published : Dec 31, 2023 3:48 PM IST / Updated: Dec 31 2023, 09:20 PM IST

Top 10 Companies Market Cap: 2023 के आखिरी हफ्ते में शेयर बाजार में काफी उथल-पुथल देखी गई। इस दौरान देश की टॉप-10 कंपनियों में से 8 का मार्केट कैप 1,29,899.22 करोड़ रुपए बढ़ गया। मार्केट कैप के लिहाज से सबसे ज्यादा बढ़त HDFC बैंक, LIC, भारती एयरटेल और हिंदुस्तान यूनिलीवर में देखी गई। इस दौरान HDFC बैंक का मार्केट कैप 29,829 करोड़ रुपए बढ़ गया।

सबसे ज्यादा बढ़त HDFC Bank में

HDFC बैंक का मार्केट कैप 29,829 करोड़ रुपए की बढ़त के साथ 12,97,972 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। इसके अलावा LIC का मार्केट कैप भी 25,426 करोड़ रुपए बढ़कर 5,27,062 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं, भारती एयरटेल का मार्केट कैप 24,511 करोड़ रुपए बढ़कर 5.81 लाख करोड़ पर पहुंच गया। इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर के मार्केट कैप में 20,735 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ और ये 6.26 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया।

इन कंपनियों के मार्केट कैप में भी उछाल

रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 13,633 करोड़ रुपए बढ़कर 17.49 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया। वहीं ITC का 9,165 करोड़ रुपए बढ़कर 5.77 लाख करोड़ रुपए, SBI का 4730 करोड़ रुपए बढ़कर 5.73 लाख करोड़ और ICICI Bank का मार्केट कैप 1870 करोड़ रुपए की बढ़त के साथ 6.99 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया।

इन 2 कंपनियों के मार्केट कैप में गिरावट

टाटा ग्रुप की सॉफ्टवेयर कंपनी TCS और इन्फोसिस को 2023 के आखिरी हफ्ते में नुकसान झेलना पड़ा। TCS का मार्केट कैप 11,105 करोड़ रुपए की गिरावट के साथ 13,88,591 करोड़ रुपए रह गया। वहीं, इन्फोसिस के मार्केट कैप में 7,946 करोड़ रुपए की गिरावट रही और ये 6,40,351 करोड़ रुपए रह गया है।

ये भी देखें : 

2023 में इन 10 लोगों के घर जमकर बरसी दौलत, जानें कहां हैं अंबानी-अडानी?

Read more Articles on
Share this article
click me!