
Crorepati Kaise Bane : क्या आपको पता है कि महज 10 रुपए रोज बचाकर भी आप करोड़पति बन सकते हैं? हो सकता है आपको यकीन न हो, लेकिन ऐसा हो सकता है। इसका सीक्रेट कंपाउंड इंटरेस्ट है, जिसे फाइनेंस की दुनिया में दुनिया का आठवां अजूबा भी कहा जाता है। अगर आप हर दिन इतनी छोटी रकम बचाकर सही जगह इन्वेस्ट करते हैं, तो ये पैसे समय के साथ इतने बढ़ सकते हैं कि आप करोड़पति बन जाएं। आइए जानते हैं क्या है कंपाउंड इंट्रेस्ट और करोड़पति वाला जादू यह कैसे करता है?
कंपाउंड इंटरेस्ट का मतलब ब्याज पर ब्याज कमाना है। यानी आपका पैसा सिर्फ मूलधन (Principal Amount) पर ही नहीं, बल्कि पहले से कमाए गए ब्याज पर भी ब्याज कमाता है। हर साल के साथ आपका पैसा भी बढ़ता रहता है। आप जितना ज्यादा टाइम देंगे, उतने ही तेजी से पैसा भी बढ़ेगा।
इसे भी पढ़ें- ₹10,000 आज सेव करें तो 10 साल बाद क्या मिलेगा? जानें धांसू रिटर्न के 5 स्मार्ट टिप्स
मान लीजिए आप रोजाना 10 रुपए बचाकर म्यूचुअल फंड SIP में निवेश कर रहे हैं तो महीने में 300 रुपए हो जाएंगे। अब इस पर आपको औसतन 12% सालाना रिटर्न मिलता है, तो आपका पैसा धीरे-धीरे बड़ा फंड बन जाएगा। समझिए पूरा कैलकुलेशन...
| समय | आपकी कुल निवेश राशि (सालाना) | कंपाउंड इंटरेस्ट के बाद राशि |
|---|---|---|
| 10 साल | 36,000 रुपए | 69,702 रुपए (अनुमानित रिटर्न- 33,702 रुपए) |
| 20 साल | 72,000 रुपए | 2,99,744 रुपए (अनुमानित रिटर्न- 2,27,744 रुपए) |
| 30 साल | 1,08,000 रुपए | 10,58,974 रुपए (अनुमानित रिटर्न- 9,50,974 रुपए) |
| 40 साल | 1,44,000 रुपए | 29,37,921 रुपए (अनुमानित रिटर्न- 27,93,921) |
| 50 साल | 1,80,000 रुपए | 1,18,34,676.93 (अनुमानित रिटर्न- 1,16,54,676.93) |
नोट: यह कैलकुलेशन SIP कैलकुलेटर से औसत 12% रिटर्न पर आधारित है, असल रिटर्न मार्केट पर निर्भर करेगा।
छोटा निवेश, बड़े नतीजे: रोजाना चाय-कॉफी या स्नैक पर खर्च करने की बजाय अगर निवेश करें, तो वही पैसा आपको करोड़पति बना सकता है।
टाइम का मैजिक: जितना जल्दी इन्वेस्टमेंट शुरू करेंगे, उतना ही ज्यादा ब्याज पर ब्याज मिलेगा।
रिस्क कंट्रोल: लंबे समय में मार्केट के उतार-चढ़ाव का असर कम हो जाता है।
इसे भी पढ़ें- ₹1 लाख सेविंग के लिए कौन सा तरीका है बेस्ट? जानें एक्सपर्ट टिप्स
Mutual Funds SIP
Recurring Deposit (RD)
Gold SIP
P2P Lending (लेकिन रिस्क समझकर ही करना चाहिए)
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ अवेयरनेस के लिए है। यहां बताए गए इन्वेस्टमेंट एग्जामल्स और डेटा सिर्फ डेमो के लिए हैं, यह किसी भी तरह की निवेश सलाह नहीं है। निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News