Train Running Status Online and Offline: ट्रेन से सफर आसान और बजट-फ्रेंडली होता है। लेकिन कभी-कभी ट्रेन लेट होने से परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में ट्रेन अभी कहां है और कब पहुंचेगी, इसे जानने का सिंपल तरीका लाइव रनिंग स्टेटस चेक करना है। जानिए 5 तरीके…
अगर आपके पास फीचर फोन है, तो भी आप SMS से लाइव स्टेटस देख सकते हैं।
सबसे पहले मैसेज ऐप खोलें।
SPOT
इसे 139 पर भेज दें।
आपको ट्रेन का लाइव स्टेटस SMS के रूप में मिलेगा।
25
IVRS की मदद से
IVRS सबसे पुराना लेकिन भरोसेमंद तरीका है। सिर्फ कॉल करके ट्रेन का स्टेटस सुन सकते हैं।
अपने फोन से 139 डायल करें।
वॉइस प्रोम्प्ट सुनें और लाइव स्टेटस ऑप्शन चुनें।
ट्रेन नंबर कीपैड से डालें।
IVRS आपको ट्रेन का रियल-टाइम स्टेटस बताएगा।
35
NTES वेबसाइट की मदद से
भारतीय रेलवे के ऑफिशियल पोर्टल NTES (National Train Enquiry System) से ट्रेन का लाइव स्टेटस और पूरा रूट मैप देखने के लिए वेबसाइट पर जाएं।
'Spot Your Train' ऑप्शन पर क्लिक करें।
ट्रेन का नाम या नंबर डालें और ड्रॉपडाउन में से सही ऑप्शन चुनें।
अपने सफर की तारीख सेलेक्ट करें।
अब आपकी ट्रेन का लाइव स्टेटस और रूट मैप स्क्रीन पर दिखाई देगा
45
NTES मोबाइल ऐप
एंड्रॉयड और iOS दोनों के लिए आधिकारिक NTES ऐप उपलब्ध है।
ऐप स्टोर या गूगल प्ले स्टोर से NTES ऐप डाउनलोड करें।
ऐप खोलें और 'Spot Your Train' चुनें।
ट्रेन का नाम या नंबर डालें और 'Show Instances' पर टैप करें।
स्क्रीन पर ट्रेन दिखेगी, रूट मैप और स्टेटस जानने के लिए उसपर क्लिक करें।
55
RailOne ऐप के जरिए
रेलवन ऐप को CRIS ने लॉन्च किया है। यह रेलवे की सभी पब्लिक सर्विसेज को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाता है।
ट्रेन को ट्रैक करने के लिए सबसे पहले एंड्रॉयड या iOS यूजर्स RailOne ऐप डाउनलोड करें।
मोबाइल नंबर से एक बार रजिस्ट्रेशन करें या लॉगिन करें।
होम स्क्रीन पर 'Track Your Train' चुनें।
ट्रेन का नाम या नंबर और यात्रा की तारीख या स्टेशन डालें।
'Current Movement' चुनें और लाइव रूट मैप देखें।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News