Gold Purity Test: सोने जैसी कीमती धातु खरीदने से पहले उसकी गुणवत्ता और शुद्धता जानना बेहद जरूरी है। आप चाहें तो कुछ आसान उपाय कर घर में ही पता कर सकते हैं कि सोना 24 कैरेट है या नहीं। आइए जानते हैं कैसे?
How to Check Gold Purity: पिछले कुछ सालों में सोने की डिमांड और कीमत दोनों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। आज के समय में 24 कैरेट वाला शुद्ध सोना 1 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच चुका है। यही वजह है कि महिलाएं जहां गहनों के रूप में इमरजेंसी के लिए सोना रखती हैं, वहीं पुरुष गोल्ड ईटीएफ में निवेश करते हैं। सोना भी अलग-अलग कैरेट के हिसाब से आता है। आइए जानते हैं 22K और 24K गोल्ड का पता कैसे लगा सकते हैं।
कैसे पता चलेगा कि मेरा सोना 24 कैरेट है या 22?
भारत में सोने को कैरेट स्केल से मापा जाता है, जो 0-24 तक होता है। यहां शून्य कैरेट मतलब नकली सोने होगा, जबकि 24 कैरेट सबसे उच्च क्वालिटी का प्योर गोल्ड होगा।
हर एक कैरेट का हॉलमार्क नंबर होता होता। इसमें 14 से लेकर 24 कैरेट तक के अंक होते हैं। 24 कैरेट सबसे शुद्ध सोना होता है, जिसकी प्योरिटी 99.9% होती है। इस पर 999 लिखा होता है। यानी सोने की प्योरिटी में ये सबसे ऊपर है।
वहीं, 22 कैरेट में 91.6% सोना होता है। इस पर 916 लिखा होता है। 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल गहने बनाने के लिए होता है।
24 कैरेट वाला शुद्ध सोना बेहद लचीला होता है, इसलिए उससे गहने नहीं बन सकते। इसमें दूसरी धातुएं जैसे निकल, तांबा, चांदी आदि मिलाकर गहने बनाए जाते हैं।
सोने को कैरेट में दिखाना क्यों जरूरी?
सोना दिखने में एक जैसा ही होता है। ऐसे में उसे सिर्फ आंखों से देखकर उसकी गुणवत्ता का पता नहीं लगाया जा सकता। ऐसे में सोने से बनी कोई भी वस्तु खरीदने या बेचने पर उसकी अच्छी कीमत पाने के लिए सोने का कैरेट पता होना जरूरी है।
कैसे निकालते हैं अलग-अलग कैरेट वाले सोने की कीमत?
मान लीजिए 24 कैरेट वाले सोने का रेट 99000 रुपए प्रति 10 ग्राम है। ऐसे में 22 कैरेट सोने की कीमत (99000/24)x22=90750 रुपए होगी।
इसी तरह, 23 कैरेट सोने का भाव (99000/24)x23=94875 रुपए होगा।
अब अगर आपको 18 कैरेट सोने की कीमत निकालनी है तो (99000/24)x18=742580 रुपए होगी।
घर पर कैसे पता करें सोना 22k है या 24k?
घर पर सोने की शुद्धता या उसकी कमी को बताने वाले स्टैम्प या हॉलमार्क को जांचने के लिए सोने का बारीकी से निरीक्षण करना जरूरी है।
जिस गोल्ड पर सोने की परत या पानी चढ़ा होगा, उस पर 'GF' या 'HGP' की मुहर लगी हो सकती है। वहीं, प्योर गोल्ड पर भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) '24K' का हॉलमार्क लगाता है। हॉलमार्क वाला सोना इंश्योर करता है कि आपको वही चीज मिल रही है, जिसके मूल्य के बराबर आपने पैसा खर्च किया है।
इसके अलावा सोने के पास एक चुंबक रखें। अगर वह चुंबक की ओर खिंचता है तो शुद्ध सोना नहीं है।
सोने को पानी में डालें। शुद्ध सोना होगा तो डूब जाएगा। नकली सोना पानी में तैरेगा।
इसके अलावा सोने पर सिरका की कुछ बूंदें डालें। अगर सोना असली है तो उस पर कोई रिएक्शन नहीं होगा और न ही उसका रंग बदलेगा।
तक शुद्ध होती हैं स्विट्जरलैंड में मिलने वाली सोने की छड़ें
दुनिया में सबसे शुद्ध सोना स्विट्जरलैंड में मिलता है। इसके बाद साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, चीन, रूस का सोना भी अच्छा है।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News