Number of millionaires in the world: दुनिया के इस देश में सबसे ज्यादा करोड़पति, जानें लिस्ट में कहां है भारत?

Published : Nov 07, 2023, 09:48 PM IST
Number of millionaires in the world

सार

जब भी दुनिया के सबसे अमीर और ताकतवर देश की बात की जाती है तो अमेरिका का नाम टॉप पर होता है। इसकी वजह ये भी है कि अमेरिका में ही दुनिया के सबसे ज्यादा करोड़पति लोग रहते हैं। जानते हैं बाकी देशों में कहां कितने करोड़पति। 

Number of millionaires in the world: जब भी दुनिया के सबसे अमीर और ताकतवर देश की बात की जाती है तो अमेरिका का नाम टॉप पर होता है। इसकी वजह ये भी है कि अमेरिका में ही दुनिया के सबसे ज्यादा करोड़पति लोग रहते हैं। जी हां, दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी वाले देश अमेरिका में मिलियनेयर यानी करोड़पति लोगों की संख्या सबसे ज्यादा 2.27 करोड़ है।

दुनिया के इन 3 देशों में सबसे ज्यादा करोड़पति

वर्ल्ड ऑफ स्टेटेस्टिक्स (World of Statistics) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया में सबसे ज्यादा करोड़पति लोग अमेरिका में रहते हैं। वहीं दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा मिलियनेयर की संख्या चीन में है। चीन में 6.2 मिलियन लोग करोड़पति हैं। वहीं, इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर फ्रांस का नाम हैं, जहां 2.8 मिलियन करोड़पति रहते हैं।

टॉप-10 में शामिल हैं ये देश
दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले जापान में भी फ्रांस के बराबर ही यानी 2.8 मिलियन (28 लाख ) करोड़पतिलोग हैं। जापान के बाद पांचवे नंबर पर 26 लाख करोड़पतियों के साथ जर्मनी है। वहीं, ब्रिटेन में भी जर्मनी के बराबर ही यानी 26 लाख करोड़पति हैं। सातवें नंबर पर 2 मिलियन लोगों के साथ कनाडा है। इसके बाद 8वें नंबर पर ऑस्ट्रेलिया (18 लाख करोड़पति), नौवें नंबर पर इटली (13 लाख करोड़पति) और दसवें नंबर पर साउथ कोरिया (13 लाख करोड़पति) है।

जानें कहां है भारत?

दुनियाभर में करोड़पति लोगों की संख्या में 11वें नंबर पर नीदरलैंड्स है, जहां 12 लाख करोड़पति लोग हैं। 12वें नंबर पर 11 लाख करोड़पतियों के साथ स्पेन का नंबर है। इसके बाद 13वें नंबर पर स्विट्जरलैंड है, जहां 11 लाख करोड़पति हैं। वहीं 14वें नंबर पर भारत है, जहां 8,49000 करोड़पति लोग रहते हैं।

क्या है मिलियनेयर का पैमाना?

बता दें कि मिलिनेयर तय करने का पैमाना ये है कि जिन लोगों की नेटवर्थ 10 लाख डॉलर यानी 8,30,00,000 रुपये से ज्यादा है, उसे ही मिलियनेयर माना जाएगा। UBS Global Wealth Report के मुताबिक, अमेरिका की 33 करोड़ की जनसंख्या में करीब 7 प्रतिशत लोग करोड़पति हैं। वहीं दूसरे नंबर पर चीन है, जहां 141 करोड़ की आबादी के पास 62 लाख से ज्यादा करोड़पति हैं। भारत की 142 करोड़ की जनसंख्या में 8, 49,000 करोड़पति हैं। यानी भारत की कुल आबादी में सिर्फ 0.06 प्रतिशत लोग ही मिलियनेयर हैं। 

ये भी देखें : 

IRCTC के मुनाफे और रेवेन्यू दोनों में इजाफा, शेयरहोल्डर्स के लिए किया डिविडेंड का ऐलान

एलन मस्क की TESLA भारत में जल्द बनाएगी इलेक्ट्रिक कार, जानें कब तक मिल सकती है मंजूरी

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें