Forex Reserves: 2 साल के हाइएस्ट लेवल पर पहुंचा विदेशी मुद्रा भंडार, जानें अब रिकॉर्ड तोड़ने से कितना दूर

Published : Mar 29, 2024, 08:59 PM IST
Forex reserves latest data

सार

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में फिर उछाल आया है। 22 मार्च को खत्म हुए सप्ताह में फॉरेक्स रिजर्व 140 मिलियन डॉलर के उछाल के साथ 642.63 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है।

India Forex Reserves: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में पिछले कुछ हफ्तों से लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। 22 मार्च को खत्म हुए हफ्ते में फॉरेक्स रिजर्व 140 मिलियन डॉलर की तेजी के साथ 642.63 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है। पिछले दो साल में विदेशी मुद्रा भंडार का ये सबसे उच्चतम स्तर है। बता दें कि भारत दुनिया के उन टॉप-5 देशों में शामिल है, जिनका फॉरेक्स रिजर्व सबसे ज्यादा है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा 29 मार्च 2024 यानी शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश का फॉरेक्स रिजर्व अब 642.63 अरब डॉलर हो गया है। इस दौरान विदेशी करेंसी एसेट्स 123 मिलियन डॉलर घटकर 568.26 बिलियन डॉलर पर आ गया। हालांकि, गोल्ड रिजर्व में उछाल देखने को मिला है। गोल्ड रिजर्व 347 मिलियन डॉलर बढ़कर 51.48 बिलियन डॉलर पहुंच गया है। वहीं SDR में कमी आई है और ये 57 मिलियन डॉलर घटकर 18.21 बिलियन डॉलर रहा है। IMF के पास रिजर्व भी 27 मिलियन डॉलर की कमी के साथ 4.66 बिलियन डॉलर रहा है।

अक्टूबर, 2021 में रिकॉर्ड लेवल पर था विदेशी मुद्रा भंडार

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार अक्टूबर 2021 में अपने अब तक के रिकॉर्ड हाइएस्ट लेवल 645 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया था। हालांकि, बाद में रूस-यूक्रेन युद्ध और दूसरे जियोपॉलिटिकल इश्यूज के चलते इसमें गिरावट आई और एक समय ये घटकर 600 बिलियन डॉलर के नीचे पहुंच गया था। माना जा रहा है कि भारत का फॉरेक्स रिजर्व जल्द एक नए रिकॉर्ड पर पहुंचेगा।

क्या होता है विदेशी मुद्रा भंडार?

विदेशी मुद्रा भंडार किसी भी देश के लिए एक आपातकालीन फंड होता है, जो वहां के सेंट्रल बैंक के पास रिजर्व रहता है। इसमें नगदी, बॉन्ड, गोल्ड या अन्य परिसंपत्तियां शामिल होती हैं। इतना ही नहीं, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास जमा रकम भी विदेशी मुद्रा भंडार का ही हिस्सा होती है।

अमेरिकी डॉलर में ही क्यों होता है फॉरेक्स रिजर्व?

किसी भी देश की आर्थिक स्थिति खराब होने पर वो विदेशी मुद्रा भंडार के जरिए अपनी देनदारियों का भुगतान कर सकता है। विदेशी मुद्रा भंडार को अमेरिकी डॉलर में ही रखा जाता है, क्योंकि ये पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा प्रचलित करंसी है।

दुनिया में सबसे ज्यादा Forex Reserve वाले देश

1- चीन - 3225 अरब डॉलर

2- जापान - 1,281 अरब डॉलर

3- स्विट्जरलैंड - 868 अरब डॉलर

4- भारत - 642 अरब डॉलर

5- रूस - 594 अरब डॉलर

ये भी देखें : 

पाकिस्तान से 80 गुना ज्यादा है भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, जानें टॉप-5 देश कौन

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें