
बिजनेस डेस्क। लोकसभा चुनाव के बीच भारत को लेकर सुखद खबर सुनने को मिल रही है। रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भारत को जी-20 राष्ट्रों में सबसे तेजी से उभरता हुआ देश बताया है। यह भी कहा है भारत की आर्थिक विकास दर भी 8 फीसदी तक बढ़ने की उम्मीद है। जीडीपी में ऐसे अप्रत्याशित बढ़ोतरी की उम्मीद पहले कभी भी नहीं जताई गई थी। ऐसे में भारत विकास की राह पर सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाला देश बन गया है।
घरेलू खपत और कैपिटल एक्सपेंडीचर से बढ़ेगी जीडीपी
आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने एक दिन पहले कहा था कि चालू वित्त वर्ष में देश की आर्थिक वृद्धि दर 8 फीसदी के करीब रह सकती है। इसके अगले ही दिन अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी मूडीज ने कहा कि घरेलू खपत और कैपिटल एक्सपेंडीचर के कारण वित्त वर्ष 2024 में भारत की जीडीपी 6.6 फीसदी से बढ़कर करीब 8 प्रतिशत तक बढ़ने के आसार हैं। मूडीज ने शुक्रवार को कहा कि भारत जी-20 देशों में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। 2024 में भारत की जीडीपी लगभग 6.8% और 2025 में 6.4% रहने का उम्मीद है। मूडीज ने कहा कि उसे नहीं लगता कि आरबीआई जल्द ही अपनी पॉलिसी में ढील देगा।
भारत का लेटेस्ट जीडीपी डेटा
वित्त वर्ष 2022-23 में 7.0% की वृद्धि दर की तुलना में 2023-24 में भारत की वास्तविक जीडीपी 8.2 फीसदी बढ़ने का अनुमान लगाया गया है। जनवरी-मार्च तिमाही के लिए ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट की वृद्धि दर साल दर साल 6.6% के मुकाबले 7.8% पर बनी हुई है। चुनाव के बीच यह आंकड़े जारी किए गए हैं।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News