भारत में सस्ता लगेगा सोना जब देख लेंगे पाकिस्तान के रेट, जानें पड़ोसी मुल्क में गोल्ड का भाव

Published : Oct 08, 2025, 03:32 PM IST
India vs Pakistan Gold Price

सार

India-Pakistan Gold Rate: भारत-पाकिस्तान सोने की कीमतों में रिकॉर्ड अंतर है। कराची में 24 कैरेट गोल्ड का रेट इंडिया से काफी ज्यादा महंगा है। इस तेजी ने पाकिस्तान में आम जनता की जेब पर असर डाला है। वहां सर्राफा बाजार में भीड़ कम हुई है। 

India vs Pakistan Gold Price: भारत में सोने के दाम ने नया रिकॉर्ड बनाया है। दिवाली और धनतेरस जैसे त्योहारों से पहले सोने की कीमतों में लगातार उछाल आ रहा है। बुधवार को 24 कैरेट का रेट 1.21 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार चला गया लेकिन पाकिस्तान में गोल्ड का रेट जानकर आपको यह भाव भी सस्ता लगने लगेगा। कराची गोल्ड मार्केट के अनुसार, पाकिस्तान में 24 कैरेट सोने का भाव बुधवार, 8 अक्टूबर 2025 को 4,27,100 पाकिस्तानी रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। वहीं, भारत में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 1,21,799 रुपए हैं।

पाकिस्तान में सोने की कीमतें कितनी हैं?

पाकिस्तान में सोने के रेट लगातार बढ़ रहे हैं और इस बार रिकॉर्ड उछाल देखने को मिला। इसका मुख्य कारण पाकिस्तानी रुपए की भारी गिरावट, देश में इंफ्लेशन का रिकॉर्ड स्तर और डॉलर के मुकाबले बढ़ती कीमत है। यही वजह है कि पाकिस्तान में गोल्ड इम्पोर्ट महंगा हो गया है और स्थानीय मार्केट में सोने की कीमतें बेलगाम हो चुकी हैं। कराची में 8 अक्टूबर 2025 को 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 36,617 रुपए, 22 कैरेट 33,563 रुपए और 21 कैरेट 32,040 रुपए रही।

पाकिस्तान में सोना महंगा होने का असर

सोने के रिकॉर्ड दामों ने पाकिस्तान की आम जनता की जेब पर बड़ा असर डाला है। शादी-ब्याह का सीज़न होने के बावजूद ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट देखने को मिल रही है। कई लोग नए सोने की बजाय पुराना सोना एक्सचेंज करवाना शुरू कर चुके हैं। वहीं, निवेशक अब डॉलर और विदेशी करेंसी की ओर रुख कर रहे हैं क्योंकि गोल्ड खरीदना महंगा पड़ रहा है।

भारत में सोने का दाम

भारत में भी सोने के दाम अब ऑलटाइम हाई पर हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, बुधवार को 24 कैरेट सोने के दाम 1,21,799 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं, जो मंगलवार को 1,19,941 रुपए थे। दिवाली और धनतेरस से पहले निवेशकों और घर खरीददारों की नजरें सोने पर बनी हुई हैं।

केंद्रीय बैंकों की बढ़ती मांग

ग्लोबल लेवल पर भी सोने की मांग लगातार बढ़ रही है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) के मुताबिक, अगस्त 2025 में दुनिया के कई देशों के सेंट्रल बैंकों ने करीब 15 टन सोना खरीदा। चीन का पीपल्स बैंक ऑफ चाइना (PBOC) लगातार 11वें महीने सोना खरीद रहा है। इस खरीद की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतें ऊपर गई हैं।

भारत का 1 रुपया पाकिस्तान में कितना है?

8 अक्टूबर 2025 के आंकड़ों के अनुसार, 1 भारतीय रुपया लगभग 3.17 पाकिस्तानी रुपए (PKR) के बराबर है। इस हिसाब से पाकिस्तान में सोने की कीमत देखें, तो पता चलता है कि भारत की तुलना में वहां सोना काफी महंगा बिक रहा है और पड़ोसी देश के निवेशक और आम लोग सोने में इन्वेस्टमेंट करने में कितना ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसमें दी गई जानकारी निवेश या वित्तीय सलाह नहीं है। सोने में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार या एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। यहां दिए गए रेट और डेटा समय के अनुसार बदल सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- सोने की कीमत ₹1.21 लाख पार, दिवाली-धनतेरस से पहले खरीदना सही या नहीं?

इसे भी पढ़ें- Gold-Silver Prices: क्या सोने-चांदी में निवेश का ये सही वक्त? दिवाली से पहले कब खरीदना चाहिए सोना

 

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Read more Articles on

Recommended Stories

10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें