नए साल पर कंडोम, आइस क्यूब की हुई बंपर बिक्री, जानें क्या-क्या मंगाया लोगों ने?

Published : Jan 01, 2025, 11:39 AM ISTUpdated : Jan 01, 2025, 11:56 AM IST
Swiggy Instamart

सार

नए साल की पूर्व संध्या पर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लोगों ने जमकर खरीददारी की। ब्लिंकिट और स्विगी इंस्टामार्ट के आंकड़ों के अनुसार, सबसे ज्यादा ऑर्डर स्नैक्स, आइस क्यूब, कोल्ड ड्रिंक्स और कंडोम के आए।

बिजनेस डेस्क। साल 2025 की शुरुआत हो गई है। मंगलवार की रात लोगों ने हर्षोल्लास के साथ 2025 का स्वागत किया। महानगरों से लेकर छोटे शहरों तक, इस मौके पर हर कहीं जश्न मनाया गया। इस दौरान लोगों ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खूब खरीददारी भी की। भारत के दो प्रमुख क्विक कॉमर्स प्लेयर्स द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार नए साल की पूर्व संध्या पर लोगों ने खूब पार्टी की और जश्न मनाया। देश भर के शहरों में 31 दिसंबर को खूब ऑर्डर दिए गए। अधिकतर लोगों ने पार्टी के लिए जरूरी सामान जैसे कि सॉफ्ट ड्रिंक, चिप्स और पानी की बोतलें आदि मंगाए।

ब्लिंकिट के सीईओ अलबिंदर ढींडसा और स्विगी और स्विगी इंस्टामार्ट के सह-संस्थापक फणी किशन ए, दोनों ने नए साल की पूर्व संध्या पर अपने प्लेटफार्मों पर ऑर्डर की गई सबसे बड़ी, सबसे लोकप्रिय वस्तुओं को लाइव-ट्वीट किया।

 

 

जैसा कि उम्मीद थी लोगों ने पार्टियों के लिए सबसे ज्यादा स्नैक्स मंगाए। रात 8 बजे तक ब्लिंकिट ने आलू भुजिया के 2.3 लाख पैकेट ग्राहकों के पास पहुंचाए। स्विगी इंस्टामार्ट पर मंगलवार रात 7.30 बजे के आसपास चिप्स के ऑर्डर 853 ऑर्डर प्रति मिनट के शिखर पर पहुंच गए। स्विगी इंस्टामार्ट ने यह भी खुलासा किया कि रात के टॉप 5 ट्रेंडिंग सर्च में दूध, चिप्स, चॉकलेट, अंगूर, पनीर शामिल थे।

आइस क्यूब के लिए लोगों ने खूब किए ऑर्डर

आइस क्यूब और कोल्ड ड्रिंक्स भी खूब ऑर्डर किए गए। मंगलवार रात 8 बजे तक ब्लिंकिट ने आइस क्यूब के 6,834 पैकेट डिलीवरी के लिए भेजे। बिग बास्केट पर इसी समय के आसपास आइस क्यूब के ऑर्डर में 1290% की भारी वृद्धि हुई।

बिगबास्केट पर गैर-अल्कोहलिक पेय पदार्थों की बिक्री में 552% और डिस्पोजेबल कप और प्लेटों की बिक्री में 325% की वृद्धि देखी गई। इससे पता चलता है कि लोगों ने अपने घरों में भी खूब पार्टी रखी थी। सोडा और मॉकटेल की बिक्री में भी 200% से अधिक की वृद्धि हुई।  स्विगी इंस्टामार्ट के सह-संस्थापक फणी किशन ए ने ट्वीट किया, "शाम 7:41 बजे बर्फ की मांग अपने चरम पर थी। तब प्रति मिनट 119kg बर्फ डिलीवर की गई।"

 

 

कंडोम की बिक्री बढ़ी

31 दिसंबर को कंडोम की बिक्री भी खूब हुई। मंगलवार दोपहर तक स्विगी इंस्टामार्ट ने कंडोम के 4,779 पैक डिलीवर कर दिए थे। शाम ढलने के साथ ही कंडोम की बिक्री और बढ़ गई। अलबिंदर ढींडसा ने बताया कि नए साल की पूर्व संध्या पर रात 9.50 बजे तक 1.2 लाख पैक कंडोम ग्राहकों तक डिलीवर किए गए।

कंडोम के फ्लेवर की बात करें तो चॉकलेट सबसे लोकप्रिय रहा। सभी कंडोम की बिक्री का 39% चॉकलेट फ्लेवर के लिए था। स्ट्रॉबेरी 31% के साथ दूसरे स्थान पर रहा। बबलगम एक और लोकप्रिय फ्लेवर साबित हुआ, जिसकी बिक्री में 19% की हिस्सेदारी रही।

स्विगी इंस्टामार्ट ने खुलासा किया कि एक ग्राहक ने नए साल की पूर्व संध्या पर आंखों पर लगाई जाने वाली पट्टी और हथकड़ी का ऑर्डर दिया। पुरुषों के अंडरवियर भी खूब बिके।

यह भी पढ़ें- 2025: 1 जनवरी से बदल जाएंगे ये 8 नियम, कोई भरेगा जेब तो कोई निकालेगा आंसू

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Share Market Today: पलक झपकते निवेशकों के 7.5 लाख करोड़ डूबे, इन 5 शेयरों ने दिया सबसे बड़ा झटका
Success Story: ₹50 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया ऐसा बिजनेस, महज 2.5 साल में अर्न किया ₹5 Cr