
Train Ticket Booking : देश में हर दिन करोड़ों लोग ट्रेन से सफर करते हैं। कुछ लोग दो-दो महीने पहले ही टिकट बुक कर लेते हैं लेकिन कई बार इमरजेंसी में कंफर्म टिकट नहीं मिल पाता है। जिसकी वजह से परेशान होना पड़ता है। लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि ट्रेन का चार्ट बनने के बाद भी बड़े ही आसानी से कंफर्म टिकट (Confirmed Ticket) पाया जा सकता है। ऐसे में जब कभी भी अचानक से कहीं जाने की जरूरत आ जाए तो इस ट्रिक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें ट्रेन चलने के 10 मिनट पहले तक टिकट बुक हो सकती है। आइए जानते हैं इस जुगाड़ के बारें में...
IRCTC वेबसाइट के अनुसार, करंट बुकिंग एक ऐसा जुगाड़ है, जो ट्रेन चलने के तुरंत पहले तक कंफर्म टिकट दिला सकता है। करंट टिकट (Train Current Ticket) का मतलब चार्ट तैयार होने के बाद खाली सीटों की बुकिंग से है। अगर आप पहले टिकट बुक करते हैं और किसी वजह से वह कंफर्म नहीं हो पाता है या आखिरी समय में कहीं जाने का प्लान बन जाता है तो 'तत्काल कोटा' का ऑप्शन काम आ सकता है, जिसकी बुकिंग एक दिन पहले होती है लेकिन अगर इसमें भी कंफर्म टिकट नहीं मिलता है तो करंट टिकट की सुविधा काम आ सकती है, जो चार्ट बनने के बाद भी काम आ सकता है।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News