
बिजनेस डेस्क। ग्लोबल मार्केटिंग के दौर में कंपनियां आर्थिक लाभ पर ही फोकस कर रही हैं। कई कंपनियां कॉस्ट कटिंग के लिए कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं। अब अमेरिका की कंम्यूटर चिप निर्माता कंपनी इंटेल ने भी 18 हजार कर्मचारियों को बाहर करने की योजना बनाई है। कंपनी का कहना है कि वह अपने खर्च कम करने के लिए ऐसा कर रही है। छंटनी से उसका करीब 20 अरब डॉलर का एक्सपेंस बचेगा। इस फैसले से कर्मचारियों के सामने बड़ा संकट खड़ा होने वाला है।
इंटेल के क्वाटरली प्रॉफिट में आई थी गिरावट
इंटेल कंपनी वैसे हमेशा से मुनाफे में ही रहती है लेकिन पिछले क्वार्टरली इनकम में उसे नुकसान उठाना पड़ा था। कंपनी को 1.6 अरब डॉलर का लॉस हुआ था। इंटेल के चीफ एक्जीक्यूटिव पैट जेल्सिंगर ने बताया कि हमारा क्वार्टरली फाइनेंशियल परफॉरमेंस इस बार काफी निराशाजनक रहा है। भले ही हम प्रोडक्ट और तकनीक के क्षेत्र में आगे रहे हों लेकिन आर्थिक नुकसान को मेनटेन करने के लिए कुछ कड़े फैसले लेने पड़ रहे हैं।
पढ़ें Ceigall India: 1 अगस्त से खुल रहा कंस्ट्रक्शन कंपनी का IPO, जानें प्राइस बैंड
सेकेंड क्वार्टर में सुधार करने की तैयारी
इंटेल के अधिकारियों का कहना है कि दूसरी हाफ इयरली इनकम में लॉस को मेनटेन करना हमारे लिए बड़ा चैलेंज होगा। इसमें प्रॉफिट मेनटेन रखने के साथ लॉस भी कवर करना होगा। यही वजह है कि अपने खर्च में कटौती करने के लिए हम कर्मचारियों की छंटनी कर बैलेंस शीट मेनटेन करने की तैयारी कर रहे हैं।
पिछले साल इंटेल ने दी थी ये जानकारी
अमेरिकी कंपनी इंटेल ने 2023 में 124,800 कर्मचारियों के संभावित छंटनी की सूचना दी थी जिससे साफ है कि लगभग 18,000 पदों से कर्मचारियों को हटाया जाएगा। यह भी बताया कि जून 2024 में इंटेल ने घोषणा की था कि वह इजरायल में एक प्रमुख फैक्ट्री प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने पर फिलहाल रोक लगा रहा है। इंटेल एक चिप प्लांट के लिए 15 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करने जा रहा था। फिलहाल उसने अपने कई सारे प्रोजेक्ट्स रोक दिए हैं।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News