
Isha Ambani Party: मुकेश और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) अक्सर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। ईशा अंबानी अपनी लैविश पार्टियों के लिए भी जानी जाती हैं। वो कई बार अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ पार्टियां करती नजर आती हैं। ईशा अंबानी ने हाल ही में 14 अप्रैल को अपने ससुराल वाले बंगले 'करुणा सिंधु' में एक शानदार डिनर पार्टी होस्ट की।
ईशा अंबानी के ससुराल में हुई इस टस्कनी थीम वाली रूफटॉप डिनर पार्टी में उनके फैमिली मेंबर्स के अलावा कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए। इस पार्टी में मेहमानों को इटैलियन डिशेज परोसी गईं। पार्टी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें रूफटॉप पर चल रही पार्टी की कुछ झलकियां दिखाई दे रही हैं।
पार्टी में ईशा अंबानी ने पहनी फ्लोरट प्रिंट ड्रेस :
इस पार्टी के दौरान ईशा अंबानी ने रेड कलर की फ्लोरल प्रिंट वाली मिडी ड्रेस पहनी। उनकी इस ड्रेस में पफ्ड शोल्डर्स और रफल ट्रिम्स थे। पार्टी के दौरान ईशा अंबानी ने अपने बालों को खुला रखा और नो-मेकअप लुक में नजर आईं। साथ ही उन्होंने कोई ज्वैलरी भी नहीं पहनी थी। हालांकि, बावजूद इसके ईशा बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
ईशा अंबानी ने पहनी इतनी महंगी ड्रेस :
टस्कनी थीम वाली पार्टी में ईशा अंबानी ने जो ड्रेस पहनी वो 'शॉप दून' डिजाइनर लेबल की है। इस ड्रेस की कीमत करीब 398 यूरो यानी करीब 33 हजार रुपए है। बता दें कि ईशा अंबानी अक्सर महंगे और डिजाइनर आउटफिट्स में नजर आती हैं। वहीं उनकी होनेवाली भाभी राधिका मर्चेंट भी एक से एक डिजाइनर ड्रेस पहनती हैं।
ससुर ने दिया था 450 करोड़ का बंगला :
ईशा अंबानी के ससुर अजय पीरामल ने शादी के बाद बहू को एक आलीशान बंगला गिफ्ट किया था। साउथ मुंबई के वर्ली में स्थित इस बंगले की कीमत 2012 में करीब 450 करोड़ रुपए थी। बाद में इसे रेनोवेट करने पर भी काफी पैसा खर्च किया गया। ईशा अंबानी के इस बंगले का नाम गुलीटा है। 3-डी डायमंड मॉडलिंग डिजाइन पर बेस्ड इस बंगले में सभी लग्जरी सुविधाएं मौजूद हैं।
ये भी देखें :
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News