Keshub Mahindra Net worth : केशब महिंद्रा अपने पीछे छोड़ गए अरबों की प्रॉपर्टी, आजादी के वक्त ज्वॉइन की थी कंपनी

Published : Apr 12, 2023, 01:26 PM ISTUpdated : Apr 12, 2023, 01:48 PM IST
Keshub Mahindra Net Worth

सार

महिन्द्रा एंड महिन्द्रा के पूर्व चेयरमैन केशब महिंद्रा (Keshub Mahindra) का 99 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने 12 अप्रैल को अंतिम सांस ली। केशब महिन्द्रा अपने पीछे अरबों की संपत्ति छोड़ गए हैं। बता दें कि उनके परिवार में तीन बच्चे हैं।

Keshub Mahindra Property: महिन्द्रा एंड महिन्द्रा के पूर्व चेयरमैन केशब महिंद्रा (Keshub Mahindra) का 99 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने 12 अप्रैल को अंतिम सांस ली। हाल ही में फोर्ब्स मैगजीन द्वारा जारी दुनियभर के अरबपतियों की सूची में केशब महिंद्रा को जगह मिली थी। वे भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे उम्रदराज बिलियनेयर्स में शामिल थे। केशब महिन्द्रा अपने पीछे अरबों की संपत्ति छोड़ गए हैं। बता दें कि उनके परिवार में तीन बच्चे हैं।

केशब महिन्द्रा छोड़ गए 1.2 बिलियन डॉलर की संपत्ति :

99 साल के केशब महिंद्रा अपने पीछे 1.2 बिलियन डॉलर की संपत्ति छोड़ गए हैं। करीब 49 साल तक महिन्द्रा ग्रुप की कमान संभालने वाले केशव महिंद्रा अगस्त, 2012 में रिटायर हुए थे। तब से वो कंपनी के एमिरेट्स चेयरमैन थे।

75 साल पहले ज्वॉइन की थी महिंद्रा एंड महिंद्रा :

केशब महिन्द्रा ने आजादी के समय यानी 1947 में महिन्द्रा एंड महिन्द्रा कंपनी ज्वॉइन की थी। हालांकि, 16 साल तक काम करने के बाद 1963 में उन्हें ग्रुप का चेयरमैन बनाया गया। इसके बाद उनके नेतृत्व में कंपनी ने भारत के बाहर भी खूब तरक्की की। आज के समय में कंपनी का कारोबार दुनियाभर के 100 से ज्यादा देशों में फैला हुआ है।

1945 में शुरू हुई थी कंपनी :

बता दें कि आज की महिन्द्रा एंड महिन्द्रा कंपनी की नींव 1945 में 2 अक्टूबर को रखी गई थी। तब के.सी. महिंद्रा, जे.सी. महिंद्रा और मलिक गुलाम मोहम्मद ने पंजाब के लुधियाना शहर से जिस कंपनी की शुरुआत की, उसका नाम महिंद्रा एंड मोहम्मद था। हालांकि, 1947 में जब देश का विभाजन हुआ तो गुलाम मोहम्मद ने कंपनी के बजाय पाकिस्तान को चुनना ज्यादा पसंद किया। बाद में केसी महिन्द्रा और जेसी महिन्द्रा ने मिलकर कंपनी का नाम महिन्द्रा एंड मोहम्मद से बदलकर महिन्द्रा एंड महिन्द्रा कर दिया।

महिन्द्रा एंड महिन्द्रा में 2.6 लाख कर्मचारी

77 साल से ज्यादा पुराने महिन्द्रा एंड महिन्द्रा ग्रुप में आज के समय 2.6 लाख कर्मचारी काम कर रहे हैं। वहीं कंपनी का मार्केट कैप 1,50,730 करोड़ है। महिन्द्रा ग्रुप की सबसिडरी कंपनियों में महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी, महिंद्रा ट्रैक्टर, महिंद्रा 2 व्हीलर्स, महिंद्रा ट्रक और बस डिवीजन, जावा मोटो आदि शामिल हैं।

केशब महिंद्रा और आनंद महिंद्रा के बीच क्या संबंध है?
बता दें कि केशब महिन्द्रा वर्तमान में महिन्द्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद्र महिन्द्रा के चाचा थे। महिन्द्रा कंपनी के फाउंडर जगदीश चन्द्र महिन्द्रा केशब के पिता और आनंद महिन्द्रा के दादा थे। जेसी महिन्द्रा का 1951 में हार्ट अटैक से निधन हो गया था। जेसी महिन्द्रा के दो बेटे हरीश महिन्द्रा और केशब महिन्द्रा थे।    

ये भी देखें : 

Keshub Mahindra Death: केशब महिंद्रा का 99 साल की उम्र में निधन, देश के सबसे उम्रदराज अरबपतियों में था नाम

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?