Keshub Mahindra Death: केशब महिंद्रा का 99 साल की उम्र में निधन, देश के सबसे उम्रदराज अरबपतियों में था नाम

Published : Apr 12, 2023, 12:14 PM ISTUpdated : Apr 12, 2023, 12:45 PM IST
Keshub Mahindra Passes Away

सार

महिंद्रा एंड महिंद्रा के एमेरिटस चेयरमैन केशब महिंद्रा का बुधवार 12 अप्रैल को निधन हो गया। वे 99 साल के थे। केशब महिंद्रा सबसे उम्रदराज बिजनेसमैन में से एक थे। हाल ही में उन्हें फोर्ब्स के अरबपतियों की लिस्ट में शामिल किया गया था।

Keshub Mahindra Passes Away: महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra and Mahindra) के एमेरिटस चेयरमैन केशब महिंद्रा (Keshub Mahindra) का बुधवार 12 अप्रैल को निधन हो गया। वे 99 साल के थे। केशब महिंद्रा सबसे उम्रदराज बिजनेसमैन में से एक थे। हाल ही में उन्हें फोर्ब्स द्वारा जारी की गई दुनियाभर के अरबपतियों की लिस्ट में शामिल किया गया था। केशब महिंद्रा अपने पीछे 1.2 बिलियन डॉलर की संपत्ति छोड़ गए हैं।

49 साल तक संभाली महिंद्रा ग्रुप की कमान :

केशब महिंद्रा 1963 से 2012 के बीच महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन रहे। इस तरह उन्होंने करीब 49 साल तक महिंद्रा ग्रुप का नेतृत्व किया। 2012 में उनके रिटायर होने के बाद भतीजे आनंद महिंद्रा ने कंपनी की कमान अपने हाथों में ली। अभी वे महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के एमिरेट्स चेयरमैन थे।

देश के सबसे उम्रदराज अरबपति थे केशब महिंद्रा :

बता दें कि केशब महिंद्रा देश के सबसे उम्रदराज अरबपति थे। फोर्ब्स मैगजीन ने हाल ही में जारी अरबपतियों की सूची में उन्हें शामिल किया था। इसके अलावा 2007 में अर्न्स्ट एंड यंग ने उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया था।

आजादी के वक्त ज्वॉइन की थी महिंद्रा कंपनी :

केशब महिंद्रा ने अमेरिका स्थित पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन किया था। इसके बाद उन्होंने 1947 में महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी ज्वॉइन की थी। कंपनी में करीब 16 साल तक काम करने के बाद 1963 में वो इसके चेयरमैन बने थे। तब से लेकर अगस्त, 2012 तक कंपनी की कमान उनके हाथों में रही। इस दौरान कंपनी ने दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की की।

1923 में हुआ था केशब महिन्द्रा का जन्म :

केशब महिंद्रा का जन्म 9 अक्टूबर, 1923 को शिमला में हुआ था। उन्हें भारत सरकार ने उन्हें अलग-अलग कमेटियों में काम करने के लिए नियुक्त किया था। फ्रांस की सरकार ने उन्हें शेवेलियर डी ल'ऑर्ड्रे नेशनल डे ला लेगियन डी'होनूर अवॉर्ड से सम्मानित किया था। 2004 से 2010 के बीच केशब महिंद्रा व्यापार और उद्योग परिषद के सदस्य भी रहे।

ये भी देखें : 

PHOTOS : बेहद सिंपल लाइफस्टाइल है आनंद महिन्द्रा की, इन कारों का इस्तेमाल करना करते हैं पसंद

 

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?