Lucknow to Mumbai Cheapest Air Ticket: गर्मी के मौसम में कई एयरलाइंस सस्ते एयर टिकट ऑफर कर रही हैं। इसके तहत आप लखनऊ से मुंबई का सफर महज ट्रेन के किराए में कर सकते हैं। इतना ही नहीं, इसमें आपके 23 घंटे का समय बचेगा।
Akasa Air की फ्लाइट रात 11 बजे लखनऊ से उड़ान भरेगी और रात 1 बजकर 20 मिनट पर मुंबई एयरपोर्ट लैंड करेगी। सिर्फ 2 घंटे 20 मिनट में आप ये सफर पूरा कर लेंगे।
58
ट्रेन से लखनऊ-मुंबई का किराया 4200 रुपए
वहीं, अगर आप ट्रेन द्वारा लखनऊ से मुंबई का सफर करते हैं तो फर्स्ट AC का किराया करीब 4100 से 4200 रुपए तक है।
68
प्लेन में सफर कर आप बचाएंगे 23 घंटे का समय
ट्रेन में आपको लखनऊ से मुंबई के लिए 25 से 26 घंटे का समय लगता है, जबकि ट्रेन के किराए में आप फ्लाइट से महज सवा 2 घंटे में ये सफर पूरा कर लेते हैं।
78
24 जून को लखनऊ से मुंबई का टिकट महज 4748 रुपए में
इसके अलावा 24 जून को अगर आप लखनऊ से मुंबई का एयर टिकट बुक करते हैं तो अकासा एयर की फ्लाइट महज 4748 रुपए में मिल जाएगी।
88
ढाई घंटे में पहुंच जाएंगे लखनऊ से मुंबई
Akasa Air की ये उड़ान लखनऊ से रात 8.50 पर टेकऑफ करेगी और 2 घंटे 25 मिनट बाद रात 11.15 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करेगी।