
Mahindra and Mahindra Beat Tata Motors: आनंद महिन्द्रा के नेतृत्व वाली ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने TATA Motors को पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही मार्केट वैल्यूएशन के लिहाज से M&M अब देश की दूसरी सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी बन गई है। महिन्द्रा से आगे अब सिर्फ मारुति सुजुकी ही है।
शुक्रवार को महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर करीब 2.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 2928 रुपए पर बंद हुआ। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप 3,64,179 करोड़ रुपये के आंकड़े पर पहुंच गया। वहीं, टाटा मोटर्स का मार्केट कैप 3,30,204 करोड़ रुपये है। 14 जून को महिन्द्रा एंड महिन्द्रा का शेयर 2946 के साथ ही अपने 52 वीक हाइएस्ट लेवल पर भी पहुंच गया। शेयर का 52 वीक लो लेवल 1366 रुपए है।
नंबर वन पर अब भी मारुति सुजुकी इंडिया
नंबर वन की पोजिशन पर अब भी देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया का नाम है। इसका मार्केट कैप 4,03,856 लाख करोड़ रुपये है। इसके शेयर की कीमत 12845 रुपए है। मारुति के शेयर का 52 वीक हाई 13073 रुपए है। वहीं, लो लेवल 9254 रुपए है।
एक साल में 65% उछला महिन्द्रा एंड महिन्द्रा का शेयर
महिन्द्रा एंड महिन्द्रा के शेयर में पिछले एक साल के दौरान करीब 65 प्रतिशत का उछाल आ चुका है। इसके चलते कंपनी के मार्केट कैप में 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का इजाफा हो चुका है। महिंद्रा एंड महिंद् भारत ही नहीं, दुनिया की सबसे बड़ी ट्रैक्टर निर्माता कंपनियों में से एक है।
27000 करोड़ का निवेश करेगी महिन्द्रा एंड महिन्द्रा
महिंद्रा एंड महिंद्रा 2025 से 2027 के बीच कंपनी के विस्तार के लिए 27,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी। साथ ही कंपनी मार्च 2026 तक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) की प्रोडक्शन कैपेसिटी को भी बढ़ा कर 72 हजार यूनिट प्रति महीना करने जा रही है।
ये भी देखें :
पाकिस्तान से कितने गुना ज्यादा है भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, जानें टॉप-10 देश
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News