
Mahindra and Mahindra Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने हाल ही में अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार XUV 700 की कीमतों में बड़ी कटौती की है। इसका असर बुधवार को कंपनी के शेयरों पर देखने को मिला। महिन्द्रा एंड महिन्द्रा का स्टॉक 6.5 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुआ।
2732 पर बंद हुआ M&M का शेयर
बुधवार को महिन्द्रा एंड महिन्द्रा का शेयर 6.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2732 रुपए पर क्लोज हुआ। इंट्रा डे के दौरान एक समय कंपनी का शेयर 2697 रुपए तक गिर गया था। हालांकि, बाद में हल्की रिकवरी के बाद ये 193 रुपए गिर कर बंद हुआ।
M&M का 52 वीक हाई और लो लेवल
महिन्द्रा एंड महिन्द्रा के शेयर का 52 वीक लो लेवल 1415 रुपए, जबकि 52 वीक हाई लेवल 3013 रुपए का है। बुधवार को हुई बड़ी गिरावट का असर कंपनी के मार्केट कैप पर भी पड़ा। इसके साथ ही कंपनी का M-कैप घटकर 3,39,732 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।
9 जुलाई को महिंद्रा एंड महिंद्रा ने घटाए XUV700 के दाम
बता दें कि मंगलवार 9 जुलाई को महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी मोस्ट सेलिंग कार XUV700 की तीसरी सालगिरह पर कीमतों में भारी कटौती की घोषणा की। कंपनी ने अपनी इस कार के दाम करीब 2 लाख रुपए तक घटाए हैं। हालांकि, ये कटौती सिर्फ 4 महीनों के लिए ही है। इस कटौती के बाद XUV 700 के AX7 Petrol-MT 6 सीटर की कीमत 21.54 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से घटकर 19.49 लाख रुपये हो गई है।
तो क्या इस वजह से महिन्द्रा ने घटाए दाम?
माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में हाइब्रिड कारों के रजिस्ट्रेशन पर टैक्स को खत्म करने का ऐलान किया है, जिसका सीधा फायदा मारुति सुजुकी को होगा। यूपी सरकार के फैसले के बाद मारुति की कारें वहां 3.50 लाख रुपये तक सस्ती हो जाएंगी। ऐसे में कहीं मारुति की कारों के सस्ते होने के प्रेशर में तो महिन्द्रा ने ये फैसला नहीं किया है।
ये भी देखें :
Budget 2024: सीनियर सिटिजंस को बजट से ये 5 उम्मीदें, बढ़ सकती है 80 C की लिमिट
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News