इस शख्स ने 9 महीने में कूट दिए 6.52 लाख करोड़, अंबानी-अडानी कहीं नहीं टिकते

मार्क जुकरबर्ग, फेसबुक के संस्थापक, जेफ बेजोस को पीछे छोड़कर दुनिया के दूसरे सबसे अमीर इंसान बन गए हैं। उनकी कुल संपत्ति अब 17.22 लाख करोड़ रुपए से भी ज्यादा हो गई है। 

Satyam Bhardwaj | Published : Oct 4, 2024 10:58 AM IST

बिजनेस डेस्क : आज से 20 साल पहले फेसबुक (Facebook) आने से पहले मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) को दुनिया में बहुत कम लोग ही जानते थे लेकिन इतने कम समय में वह दुनिया के दूसरे सबसे अमीर इंसान बन गए है। मेटा CEO ने अमेजन फाउंडर जेफ बेज़ोस को पीछे छोड़ते हुए सेकेंड रिचेस्ट पर्सन बन गए। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, ज़ुकरबर्ग की नेटवर्थ अब 206.2 अरब डॉलर यानी करीब 17.22 लाख करोड़ हो गई है। इस लिस्ट में मुकेश अंबानी और गौतम अडानी दुनिया के अमीरों की टॉप-10 लिस्ट से बाहर हैं। बता दें कि 2004 में जुकरबर्ग ने ही फेसबुक बनाया था।

9 महीने में कमाए 6.52 लाख करोड़ रुपए

Latest Videos

जुकरबर्ग की नेटवर्थ इसी साल यानी 2024 के ही शुरुआती 9 महीनों में 78 अरब डॉलर यानी करीब 6.52 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। इसके पीछे कारण मेटा के शेयरों में आए 70% जबरदस्त उछाल है। इस साल मेटा के शेयरों में आई इस तेजी की मुख्य वजह AI बेस्ड टेक्नोलॉजी में निवेशकों का बढ़ा भरोसा है।

मार्क जुकरबर्ग की सफलता की सीक्रेट

मेटा की सफलता में जुकरबर्ग की ओर से किए गए बड़े निवेशों की रही है। इसमें सबसे खास AI में इन्वेस्टमेंट है। 2022 में कंपनी बुरे दौर से गुजर रही थी। तब कॉस्ट कटिंग के चलते 21 हजार कर्मचारियों को बाहर निकालना पड़ा था। हालांकि, इसके बाद कंपनी ने निवेशकों को भरोसा बढ़ाया और कंपनी फिर से स्टेबल होकर आगे बढ़ने लगी।

Meta का AR ग्लासेस इन्वेस्टमेंट क्या है

2024 में मेटा की एक बड़ा अचीवमेंट ओरियन एआर ग्लासेस (Orion AR Glasses) की लॉन्चिंग रही। हाइब्रिड क्षमताओं वाले ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) ग्लासेस काफी ज्यादा पसंद की जा रही हैं। इसने निवेशकों का भरोसा बढ़ाने में मदद की है। मेटा के वर्चुअल और ऑगमेंटेड रियलिटी में बड़े निवेश के बावजूद कंपनी का मुख्य एडवर्टाइजमेंट बिजनेस अभी भी मजबूती में है। मतलब मेटा के मेन इनकम सोर्स सेफ हैं।

मार्क जुकरबर्ग का बिजनेस प्लान

जुकरबर्ग पहले ही अपनी कंपनी के लॉन्ग टर्म प्लान शेयर कर चुके हैं। मेटा अगले 20-30 सालों तक एक प्रमुख तकनीकी कंपनी बनी रह सकती है। उनका फोकस तकनीकी प्लेटफ़ॉर्म को लगातार डेवलपमेंट करने पर है। उनका टागरेट सिर्फ मौजूदा समय में प्रॉफिट गेन नहीं बल्कि मेटा की 100 साल तक अलग पहचान बनाना है।

दुनिया के टॉप-5 अमीर

1. एलन मस्क- 256 अरब डॉलर यानी करीब 21.40 लाख करोड़

2. मार्क ज़ुकरबर्ग- 206.2 अरब डॉलर यानी करीब 17.22 लाख करोड़

3. जेफ बेजोस- 205.1 अरब डॉलर यानी करीब 17.13 लाख करोड़

4. बर्नार्ड अर्नॉल्ट- 203 अरब डॉलर यानी करीब 16.96 लाख करोड़

5. वॉरेन बफेट- 121.7 अरब डॉलर यानी करीब 10.16 लाख करोड़

इसे भी पढ़ें

17 साल लगाया झाड़ू, 25 साल गैरेज में काम..फिर कैसे इस शख्स ने कूट दिए 66 Cr

 

2 साल में 3 लाख से बनाए 1.5 Cr, गांव के छोरे ने शेयर बाजार में गदर काट दिया

 

Share this article
click me!

Latest Videos

Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
हरियाणा चुनाव 2024: 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, जाने कौन है सबसे आगे
ईरान की कमर तोड़ देगा इजराइल का एक खतरनाक प्लान, कर देगा दाने-दाने का मोहताज । Iran । Israel
'घंटा-शंख से परेशानी है तो कान बंद कर लो', Yogi ने किसे बताया चंड-मुंड और महिषासुर
इजरायल ने हमास सरकार के चीफ सहित 3 टॉप लीडर्स को किया ढेर