बाप रे बाप! इस जूते की कीमत में आ जाए 5 प्राइवेट जेट, दिल्ली-मुंबई में कई आलीशान बंगले

Published : Feb 15, 2025, 04:07 PM IST
shoes

सार

दुनिया का सबसे महंगे जूते की कीमत में 5 प्राइवेट जेट और दिल्ली-मुंबई के पॉश इलाके में कई फ्लैट्स या मकान आ सकते हैं। इस जूते को खरीद पाना हर किसी के बस की बात नहीं है।

Most Expensive Shoes : जूता तो हम सभी पहनते हैं। कोई नाइकी (Nike), कोई Adidas तो काई Puma, Woodland या Hush Puppies ब्रांड का शूज पहनता है। हम सभी के शूज की कीमत 10,20,30 हजार रुपए तक हो सकती है। लेकिन क्या आप बता सकते हैं कि दुनिया का सबसे महंगा जूता कितने में आता है? 5 लाख, 10 लाख या 50 लाख..अरे नहीं..दुनिया का सबसे महंगे शूज की कीमत इतनी है कि उसमें 5 प्राइवेट जेट और दिल्ली-मुंबई में आलीशान बंगले आ जाए। आइए जानते हैं इस जूते का नाम और कीमत...

सबसे महंगा जूता कौन सा है 

हम जिस जूते की बात कर रहे हैं, उसका नाम मून स्टार शूज (Moon Star Shoes) है। यह दुनिया का सबसे महंगा जूता है। इसे इटली के शूज डिजाइनर एंटोनियो विएत्री ने डिजाइन किया है। यह जूता दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) को समर्पित है। इस जूते को 2019 में दुबई में MIDE (मेड इन इटली, डिजाइन इन एमिरेट्स) फैशन वीक में शोकेस किया गया था।

1 मछली की कीमत में आ जाए चार Mercedes Car, ये ही दुनिया की सबसे महंगी 

सबसे महंगे जूते की कीमत कितनी है 

यकीन नहीं कर पाएंगे कि दुनिया के सबसे महंगे जूते Moon Star Shoes की कीमत साल 2023 के हिसाब से 19.9 मिलियन डॉलर यानी करीब 164 करोड़ रुपए है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक प्राइवेट जेट की कीमत उसकी साइज और खासियत के आधार पर 20 करोड़ रुपए से लेकर 1 अरब रुपए या ज्यादा भी हो सकती है। सबसे सस्‍ता प्राइवेट जेट सिरस विजन है। जिसकी कीमत करीब 16 करोड़ रुपए है। 20 करोड़ के हिसाब से अगर एक प्राइवेट जेट की कीमत मानी जाए तो मून स्टार शूज की कीमत में 5 प्राइवेट जेट 100 करोड़ में आ जाएंगे। बाकी बचे 64 करोड़ रुपए में दिल्ली-मुंबई के कई पॉश इलाके में आलीशान फ्लैट्स या बंगले आ सकते हैं।

दुनिया के सबसे महंगे शूज में क्या खासियत है 

मून स्टार शूज इसलिए इतना महंगा है, क्योंकि इसकी हील्स ठोस सोने (Gold) से बनी हैं। इसमें 30 कैरेट के हीरे जड़े हैं। इसमें दुर्लभ अर्जेंटीना के उल्कापिंड का टुकड़ा भी जड़ा है। यह उल्कापिंड 1576 का है। यही कारण है कि जूता इतना कीमती है।

इसे भी पढ़ें 

इस एक गाय की कीमत इतनी कि दर्जन भर मर्सडीज, लैंड रोवर गाड़ियां खरीदी जा सके 

 

कुत्ता, जिसकी कीमत में आ जाएंगी 20 मर्सडीज...जानें किसके पास

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?