
बिजनेस डेस्क। देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी विदेशी कंपनियों को खरीदने का कोई मौका नहीं चूकते हैं। हाल ही में उन्होंने अमेरिका की दिग्गज कंपनी Wavetech Helium Incorporation में 1.2 करोड़ डॉलर का निवेश कर कंपनी की 21% हिस्सेदारी खरीद ली है। ये सौदा 27 नवंबर, 2024 को हुआ है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज की सबसिडरी कंपनी RFIUL (रिलायंस फाइनेंस एंड इन्वेस्टमेंट्स यूएसए एलएलसी) ने अमेरिकी कंपनी वेवटेक हीलियम (Wavetech Helium Incorporation) में उक्त हिस्सेदारी 12 मिलियन डॉलर में खरीदी है। वेवेटेक कंपनी हीलियम गैस की खोज और उसके प्रोडक्शन का काम करती है। बता दें कि ये निवेश रिलायंस की विस्तार योजनाओं का ही एक हिस्सा है।
Wavetech Helium Incorporation अमेरिका स्थित एक बड़ी कंपनी है। इसकी स्थापना 2 जुलाई, 2021 को संयुक्त राज्य अमेरिका में हुई। वहीं इसका कर्मशियल ऑपरेशन 2024 में शुरू हुआ। कंपनी का मुख्य काम हीलियम की खोज करना है, जिसका इस्तेमाल मेडिकल एप्लिकेशंस, साइंटिफिक रिसर्च, एयरोस्पेस और एयरोनॉटिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, फाइबर ऑप्टिक्स वगैरह में किया जाता है। इसके अलावा, AI और डेटासेंटर में अपेक्षित ग्रोथ को देखते हुए, सेमीकंडक्टर मैन्यूफैक्चरिंग के लिए हीलियम की डिमांड बढ़ने की उम्मीद है।
रिलायंस अब Low कार्बन सॉल्यूशंस पर फोकस कर रही है। हीलियम कंपनी में निवेश भी इसी का हिस्सा है। RIL ने कहा- ये अधिग्रहण कंपनी की लो कार्बन सॉल्यूशन में खोज और उत्पादन कारोबार को विस्तार करने की रणनीति का हिस्सा है। बता दें कि इससे पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज ने नवंबर, 2024 में वायकॉम18 और डिज्नी की डील पूरी की है। इस डील के साथ ही डिज्नी स्टार इंडिया और रिलायंस की वॉयकॉम18 अब एक हो चुके हैं।
ये भी देखें :
जिस शेयर ने लिस्टिंग पर तोड़ा दिल, 2 साल बाद वही बना मुस्कुराने की वजह
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News