क्या है मुकेश अंबानी की जिंदगी का सबसे बड़ा रिस्क? क्यों नहीं भूले पिता की 1 बात

Published : Jun 25, 2025, 08:32 PM IST
mukesh ambani

सार

मुकेश अंबानी ने मैकिन्से को दिए इंटरव्यू में बताया कि जियो लॉन्च करना उनके जीवन का सबसे बड़ा रिस्क था। एक्सपर्ट्स ने चेताया था, लेकिन उन्होंने देश को डिजिटल बनाने का सपना पूरा किया।

Mukesh Ambani Interview: भारत ही नहीं, एशिया के सबसे अमीर शख्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी ने हाल ही में मैकिन्से एंड कंपनी को इंटरव्यू दिया। इसमें उन्होंने अपने पिता धीरुभाई अंबानी की सिखाई हुई बातों से लेकर रिलायंस तक कई मुद्दों पर बात की। मुकेश अंबानी ने ये भी बताया कि उन्होंने अपनी जिंदगी में सबसे बड़ा रिस्क कौन-सा लिया। जानते हैं इस इंटरव्यू की खास बातें।

मुकेश अंबानी की जिंदगी का सबसे बड़ा रिस्क क्या?

मुकेश अंबानी ने बताया कि रिलायंस जियो को लॉन्च करना मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा रिस्क था। ये बात मैंने अपने बोर्ड को भी बताई थी। उस वक्त हम अपनी बड़ी रकम दांव पर लगा रहे थे और मैं सबसे बड़ा शेयरहोल्डर था। कुछ एक्सपर्ट्स ने कहा था कि भारत अभी डिजिटल टेक्नोलॉजी के मामले में उतना डेवलप नहीं है, इसलिए जियो की लॉन्चिंग कहीं न कहीं बड़ा नुकसान करा सकती है। हालांकि, सभी जोखिमों को दरकिनार करते हुए हमने ये बड़ा फैसला लिया। बता दें कि मुकेश अंबानी ने 1 सितंबर 2016 को रिलायंस इंडस्ट्रीज की AGM के दौरान Jio लॉन्च करने का ऐलान किया था।

करोड़ों लोगों को डिजिटल एक्सेस देने का सपना पूरा

मुकेश अंबानी ने बताया कि मैंने अपने बोर्ड से कहा- बहुत ही खराब कंडीशन में ही हमें कंपनी से रिटर्न नहीं मिलेगा, लेकिन कोई बात नहीं क्योंकि इसमें निवेश की गई रकम अपनी ही है। लेकिन इस कोशिश से हम भारत की जनता को डिजिटल एक्सेस देंगे, जो सबसे बड़ा परोपकार होगा। जियो की लॉन्चिंग से भारत में इंटरनेट की पहुंच गांव-गांव तक हुई और ये हमारे लिए किसी सपने के पूरा होने जैसा था।

पिता बोले- रिलायंस एक प्रॉसेस, जो मेरे-तुम्हारे जाने के बाद भी रहे

मुकेश अंबानी ने इंटरव्यू के दौरान कहा- मेरे पिता धीरुभाई अंबानी कहते थे कि रिलायंस एक प्रॉसेस है। ये एक ऐसा इंस्टिट्यूशन है, जो मेरे-तुम्हारे जाने के बाद भी चलता रहना चाहिए। इस पर मैंने उनसे वादा किया था कि रिलायंस हमेशा बनी रहेगी।

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Read more Articles on

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?