मुकेश अंबानी ने 66वें बर्थडे पर लिया बप्पा का आशीर्वाद, बेटे आकाश संग पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर

Published : Apr 20, 2023, 06:44 PM ISTUpdated : Apr 20, 2023, 06:45 PM IST
Mukesh Ambani

सार

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) हाल ही में 66 साल के हो गए। अपने 66वें जन्मदिन पर आशीर्वाद लेने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने बेटे आकाश अंबानी के साथ बप्पा का आशीर्वाद लिया।

Mukesh Ambani at Siddhivinayak Temple: भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) हाल ही में 66 साल के हो गए। 19 अप्रैल, 1957 को पैदा हुए मुकेश अंबानी अपने 66वें जन्मदिन पर आशीर्वाद लेने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने बेटे आकाश अंबानी के साथ बप्पा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बप्पा के सामने हाथ जोड़कर खड़े दिख रहे हैं।

मुकेश अंबानी के सिद्धिवानायक मंदिर में पूजा करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वो गणेश भगवान को प्रसाद चढ़ाते हुए दिख रहे हैं। साथ ही उन्होंने हाथ जोड़कर भगवान की पूजा-अर्चना की। वहीं, मंदिर के पुजारी अंबानी को टीका लगाते हुए दिख रहे हैं। इसके बाद पुजारी मुकेश अंबानी को नीला पटका भी पहनाते हैं। बता दें कि अंबानी फैमिली की भगवान में गहरी आस्था है। किसी भी शुभ मौके पर उनका परिवार मंदिर जाकर भगवान का आशीर्वाद जरूर लेता है।

फरवरी में सोमनाथ पहुंचे थे अंबानी :

बता दें कि मुकेश अंबानी इसी साल फरवरी, 2023 में महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान शिव के ज्योर्तिलिंगों में से एक सोमनाथ पहुंचे थे। यहां उन्होंने रुद्राभिषेक भी किया था। इसके पहले दिसंबर, 2022 में बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई से पहले अंबानी परिवार राजस्थान के श्रीनाथजी मंदिर भी पहुंचा था। इसके अलावा अंबानी फैमिली अक्सर गुजरात के अंबाजी मंदिर भी दर्शन के लिए जाती है। कुछ साल पहले अंबानी परिवार तिरुपति बालाजी भी पहुंचा था।

दुनिया के 9वें सबसे अमीर शख्स हैं मुकेश अंबानी

बता दें कि मुकेश अंबानी हाल ही में फोर्ब्स द्वारा जारी की गई अमीरों की लिस्ट में दुनिया के नौवें सबसे अमीर बिजनेसमैन हैं। मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 84.2 बिलियन डॉलर है। वहीं, उनके बाद भारत से गौतम अडाणी का नंबर है। गौतम अडाणी की नेटवर्थ 46.5 बिलियन डॉलर है। एक समय अडाणी दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स बन गए थे। हालांकि, बाद में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद उनकी संपत्ति में तेजी से गिरावट देखी गई।

ये भी देखें : 

जानें क्यों कम नहीं हो सकता मुकेश अंबानी के घर के AC का टेम्परेचर, एंटीलिया के अमेजिंग FACTS

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

सड़क के मामूली पत्थर को लड़के ने 5 हजार में बेचा, पैसा कमाने का यूनिक आइडिया वायरल!
हफ्ते के पहले दिन ही दहला शेयर बाजार, जानें सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट के 5 बड़े फैक्टर्स