कमाई में इस अरबपति से भी नीचे आए मुकेश अंबानी, जानें अब कितनी दौलत के मालिक

Published : Aug 24, 2024, 09:34 AM ISTUpdated : Aug 24, 2024, 09:36 AM IST
Mukesh Ambani

सार

ब्लूमबर्ग की सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में मुकेश अंबानी एक पायदान नीचे खिसककर 12वें नंबर पर आ गए हैं, लेकिन उनकी नेटवर्थ में इजाफा हुआ है। इस साल एनवीडिया के फाउंडर जेंसन हुआंग को फायदा हुआ है और उनकी नेटवर्थ में 69.3 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है।

बिजनेस डेस्क. हाल ही में ब्लूमबर्ग ने दुनिया के सबसे रईस लोगों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में भारत के मुकेश अंबानी को एक पायदान का नुकसान हो गया हैं। अब वह 12वें नंबर पर है। उनकी नेट वर्थ 113 बिलियन डॉलर है। उनसे आगे एनवीडिया के फाउंडर जेंसन हुआंग है, जिनकी नेटवर्थ मुकेश अंबानी से थोड़ी ज्यादा है। अडानी ग्रुप को हिंडनबर्ग रिपोर्ट के कारण झटका लगा है। गौतम अडानी अमीरों की लिस्ट 15वें पायदान पर है। उनकी नेट वर्थ 104 अरब डॉलर है।

जानें किसकी नेटवर्थ में कितना इजाफा

इस साल एनवीडिया के शेयरों में काफी तेजी से इजाफा हुआ है। इसका फायदा कंपनी के फाउंडर और CEO जेंसन हुआंग को हुआ है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 69.3 अरब डॉलर बढ़ी है। वहीं, फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा को भी तगड़ा फायदा हुआ है। इस साल मार्क जुकरबर्ग की नेटवर्थ में 59.5 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। उनकी टोटल नेट वर्थ 188 अरब डॉलर है। इसी के साथ वह दुनिया के सबसे अमीरों के लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। हालांकि, उनकी नेटवर्थ में 1.38 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। वहीं, भारत के सबसे अमीर शख्स की नेट वर्थ में इस साल 16.3 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

देखें दुनिया के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स ने इस सप्ताह के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट जारी की है। आइए जानते इस लिस्ट में टॉप-10 में कौन है।

  • एलन मस्क              244 अरब डॉलर
  • बर्नार्ड अर्नाल्ट          201 अरब डॉलर
  • जेफ बेजोस              200 अरब डॉलर
  • मार्क जुकरबर्ग          188 अरब डॉलर
  • बिल गेट्स               159 अरब डॉलर
  • लैरी एलिसन            154 अरब डॉल
  • लैरी पेज                  149 अरब डॉलर
  • स्टीव बाल्मर            145 अरब डॉलर
  • वॉरेन बफेट              143 अरब डॉलर
  • सर्गी ब्रिन                 141 अरब डॉलर

यह भी पढ़ें…

अनिल अंबानी न करते ये 7 बड़ी गलतियां, तो उनके सामने मुकेश अंबानी भी नहीं टिकते !

क्या आपको पता है कितना CIBIL स्कोर होने पर मिलता है LOAN?

 

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?