
एशिया के सबसे अमीर शख्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में फिसल गए हैं. पहले 11वें पायदान पर रहने वाले अंबानी अब 12वें नंबर पर आ गए हैं. जानिए, किसने अंबानी को पीछे छोड़ा?
प्रमुख अमेरिकी एआई चिप मेकर, एनवीडिया के संस्थापक और सीईओ जेनसेन हुआंग ने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए 11वां स्थान हासिल किया है. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के अनुसार, अंबानी और हुआंग दोनों की संपत्ति 113 बिलियन डॉलर है. हालांकि, कुछ डॉलर के मामूली अंतर से हुआंग आगे हैं. पिछले शुक्रवार को बाजार बंद होने पर हुआंग की संपत्ति में 4.73 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई, जबकि अंबानी की संपत्ति में 12.1 मिलियन डॉलर की वृद्धि हुई.
इस साल एनवीडिया के शेयरों में जबरदस्त तेजी आई है. इसी तेजी ने हुआंग को इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अरबपति बना दिया है. इस साल उनकी संपत्ति में 69.3 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है.
इसके बाद मार्क जुकरबर्ग का नंबर आता है. मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति में इस साल 59.5 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है. 188 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ जुकरबर्ग दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स हैं.
दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट इस प्रकार है:
1. एलन मस्क - संपत्ति - 244 बिलियन डॉलर
2. बर्नार्ड अरनॉल्ट - संपत्ति - 201 बिलियन डॉलर.
3. जेफ बेजोस - संपत्ति - 200 बिलियन डॉलर
4. बिल गेट्स, - संपत्ति - 159 बिलियन.
5. लैरी एलिसन - संपत्ति - 154 बिलियन डॉलर
6. लैरी पेज - संपत्ति - 149 बिलियन डॉलर
7. स्टीव बाल्मर - संपत्ति - 145 बिलियन डॉलर
8. वॉरेन बफेट, - संपत्ति - 143 बिलियन डॉलर
9. सर्गेई ब्रिन - संपत्ति - 141 बिलियन डॉलर
104 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ गौतम अडानी इस लिस्ट में 15वें पायदान पर हैं.
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News