ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के शेयर ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। ₹184 वाला शेयर 3,700 रुपए पार पहुंच गया है। इस दौरान जबरदस्त रिटर्न मिला है।
बिजनेस डेस्क : शेयर मार्केट (Share Market) में अगर असली मस्टीबैगर स्टॉक (Multibagger Stock) हाथ लग जाए तो मालामाल बनने में देर नहीं लगती है। ऐसा ही एक स्टॉक ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन (T&D) सेक्टर का है। पिछले कुछ समय में इस सेक्टर की कंपनियों ने जबरदस्त परफॉर्म किया है। इसके कारण सरकारी निवेश में इजाफा, ग्लोबल लेवल पर भारत के पावर प्लांट्स का विस्तार, बिजली की बढ़ती डिमांड और इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ जैसे प्रमुख फैक्टर्स हैं। Indo Tech Transformers भी इसी सेक्टर की एक दमदार कंपनी है, जो ट्रांसफॉर्मर बनाने का काम करती है। पिछले कुछ सालों में इसके शेयर ने धांसू रिटर्न दिया है।
इंडो टेक ट्रांसफॉर्मर्स के शेयर (Indo Tech Transformers Share) ने अपने निवेशकों को मालामाल बनाया है। कभी सिर्फ 184 रुपए में आने वाला शेयर 3,700 के पार पहुंच चुका है। हालांकि, मंगलवार, 4 फरवरी को ये 3.69% की गिरावट के साथ 2,350 रुपए के रेंज में कारोबार कर रहा है। मतलब इस शेयर ने 1,200% का गजब का रिटर्न दिया है।
अप्रैल 2023 में इंडो टेक ट्रांसफॉर्मर्स के शेयर एक महीने में ही 75% तक बढ़ गए थे। पिछले चार साल में इसका रिटर्न 2,410% तक रहा है। अकेले 2023 में 275%, 2024 में 326% का जोरदार मुनाफा हुआ है। 9 जनवरी, 2025 को शेयर 3,792 रुपए के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा था।
₹100 लगाओ, 2 करोड़ से ज्यादा पाओ! कमाल का है ये Tata Fund
दिसंबर 2024 में इंडो टेक ट्रांसफॉर्मर्स लिमिटेड को 13 यूनिट्स की सप्लाई के लिए 117.17 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला। इससे निवेशक काफी अट्रैक्ट हुए। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, 245 kV तक की अलग-अलग रेटिंग के 56,000 से ज्यादा ट्रांसफॉर्मर्स भारत और दुनिया भर के सबस्टेशनों और इंडस्ट्रीज में इस्तेमाल हो रहे हैं। कंपनी के कस्टमर्स की लिस्ट में NTPC, Adani, L&T, ABB, Siemens, Suzlon, Tata Projects, KEC International, और Reliance जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
देश में में बिजली की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। सरकार की कोशिश है कि देशभर में 100% बिजली उपलब्ध हो। आने वाले 10 सालों में 80 GW एक्स्ट्रा थर्मल कैपेसिटी की जरूरत होगी। देश में बढ़ती बिजली उत्पादन क्षमता का फायदा पावर और डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर मार्केट को खूब हो रहा है। अनुमान है कि, भारत में इस मार्केट का साइज साल 2030 तक 8.41 बिलियन डॉलर यानी करीब 70,000 करोड़ तक पहुंच सकता है,जो 2024-2030 तक 10.84% की CAGR से आगे बढ़ेगा। इसका फायदा इंडो टेक ट्रांसफॉर्मर्स जैसी कंपनियों को जबरदस्त होगा।
नोट- किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
इसे भी पढ़ें
हर शेयर पर होगी ₹500 की कमाई! मौका छोड़ मत देना
Crorepati Stock : ₹100 से सस्ते शेयर ने बनाया करोड़पति, सिर्फ 10 साल में