
Multibagger Stock Stories: शेयर बाजार में ऐसे कई चवन्नी शेयर हैं, जिन्होंने कुछ सालों में ही निवेशकों को मालामाल कर दिया है। हालांकि, इन स्टॉक्स की नब्ज पकड़ पाना इतना आसान भी नहीं है। इन्हीं में से एक स्टॉक है SG Finserve का। जुलाई, 2015 में लिस्ट हुए इस शेयर ने पिछले 5 सालों में निवेशकों को करीब 16880% का रिटर्न दिया है। जानते हैं, इस शेयर की पूरी कहानी।
SG Finserve Ltd के शेयर की लिस्टिंग जुलाई, 2015 में हुई थी। शेयर का ऑलटाइम लो लेवल महज 2.11 रुपए है। वहीं, ऑलटाइम हाइएस्ट लेवल 748 रुपए है। इस स्टॉक ने पिछले कुछ सालों में अपने निवेशकों को मालामाल किया है।
BSE के डेटा के मुताबिक, SG Finserve Ltd के शेयर ने पिछले 5 साल में निवेशकों को 16,880 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस हिसाब से देखें तो 5 साल पहले अगर किसी शख्स ने इस स्टॉक में 50,000 रुपए का निवेश किया होगा और उसे अब तक बनाए रखा होगा तो आज की तारीख में उसका पैसा 85 लाख रुपए से ज्यादा हो चुका है।
मार्च, 2020 में SG Finserve Ltd के शेयर की कीमत 2.80 रुपये थी। अगस्त 2021 तक ये 2 से 5 रुपये के बीच बना रहा। 2022 की शुरुआत से ही इस शेयर में तेजी देखने को मिली और ये देखते-देखते 30 रुपये के आसपास पहुंच गया। इसके बाद तो इस स्टॉक ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। जनवरी, 2023 में इसके एक शेयर की कीमत 560 रुपये तक पहुंच गई। वहीं, मई 2023 को इसने 700 रुपये का लेवल भी पार कर लिया। हालांकि, इसके बाद शेयर की रफ्तार धीमी पड़ती गई और 1 नवंबर, 2024 को ये 458.05 रुपये पर बंद हुआ।
SG Finserve Ltd के 52 वीक हाइएस्ट लेवल की बात करें तो ये 576 रुपए है, जो इसने 12 जनवरी, 2024 को टच किया था। वहीं, 52 वीक लोएस्ट लेवल 325 रुपए का है, जो इसने 10 जुलाई 2024 को छुआ था। कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपए है। वहीं, कंपनी का कुल मार्केट कैप फिलहाल 1,947 करोड़ रुपए के आसपास है। SG Finserve Ltd के शेयर की बात करें तो पिछले एक महीने में इसमें 8 प्रतिशत की गिरावट आई है।
ये भी देखें:
1 शेयर जिसने एक लाख के बना दिए 1.5 करोड़, 8 रुपए से बढ़कर पहुंचा 1150
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News