Nagpur to Delhi Cheapest Flight: अगर आप भी जल्द नागपुर से दिल्ली जाने का मन बना रहे हैं, तो अभी अच्छा मौका है। कई एयरलाइन कंपनियां बेहद सस्ती कीमतों पर फ्लाइट टिकट ऑफर कर रही हैं। इनमें आप रेल किराए में हवाई सफर का मजा ले सकते हैं।
goibibo की वेबसाइट के मुताबिक, 12 जून को नागपुर से दिल्ली के लिए IndiGo एयरलाइंस महज 4199 रुपए में इकोनॉमी क्लास का टिकट ऑफर कर रही है।
28
12 जून को कब-कब है Indigo की फ्लाइट
12 जून को IndiGo की पहली फ्लाइट नागपुर से सुबह सवा 7 बजे है, जो 8.55 पर दिल्ली पहुंचाएगी। दूसरी फ्लाइट सुबह 9.05 पर उड़ान भरके 10.45 पर दिल्ली लैंड करेगी। इसी तरह, तीसर फ्लाइट शाम 6.45 पर टेकऑफ करेगी और रात साढ़े 8 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
38
12 जून की रात को भी नागपुर से दिल्ली के लिए फ्लाइट
12 जून को ही इंडिगो एयरलाइंस की चौथी उड़ान नागपुर से रात सवा 9 बजे चलेगी। ये रात 11 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वहीं, पांचवी उड़ान रात 11.25 पर टेकऑफ कर देर रात 1 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली पहुंचेगी।
48
Air India की फ्लाइट का किराया महज 4249 रुपए
12 जून को ही Air India की फ्लाइट रात साढ़े 9 बजे नागपुर से टेकऑफ करके रात 11 बजे दिल्ली पहुंचेगी। हालांकि, इसका इकोनॉमी क्लास का किराया 4249 रुपए है।
58
14 से 19 जून के बीच भी 4199 रुपए में नागपुर-दिल्ली फ्लाइट
14 से 19 जून के बीच भी नागपुर से दिल्ली के लिए इंडिगो और एयर इंडिया की उड़ाने हैं, जिनका इकोनॉमी क्लास का किराया महज 4199 रुपए है। हालांकि, हर दिन के हिसाब से फ्लाइट्स की टाइमिंग अलग है।
68
ट्रेन द्वारा नागपुर से दिल्ली का किराया 4295 रुपए
अगर आप ट्रेन द्वारा नागपुर से दिल्ली का सफर करते हैं तो निजामुद्दीन दुरंतो के फर्स्ट एसी का किराया 4295 रुपए है। वहीं, चेन्नई राजधानी में भी आपको इतना पैसा ही खर्च करना पड़ेगा।
78
यशवंतपुर दुरंतो में लगेंगे 4335 रुपए
यशवंतपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला दुरंतो के फर्स्ट एसी में आपको 4335 रुपए देने होंगे। इसके अलावा अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों में फर्स्ट एसी का किराया 3410 रुपए है।
88
ट्रेन में लगेंगे 14 से 18 घंटे, प्लेन का सफर सिर्फ डेढ़ घंटे में
ट्रेन द्वारा नागपुर से दिल्ली का सफर पूरा करने में अलग-अलग ट्रेनों में 14 से 18 घंटे लगेंगे। वहीं, फ्लाइट से आप ये यात्रा सिर्फ डेढ़ घंटे में पूरी कर सकते हैं।